फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   blacklisted officer got easy posting

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस के दावे के बीच दागी अफसर को मिला 'इनाम'

Wed, 19 Apr 2017 10:15 AM IST
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 19 Apr 2017 10:15 AM IST
विज्ञापन
blacklisted officer got easy posting
- फोटो : demo pic

उत्तराखंड भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस के सरकारी दावे के बीच कई घोटालों में विजिलेंस जांच का सामना कर रहे समाज कल्याण निदेशालय हल्द्वानी में तैनात सहायक निदेशक एनके शर्मा को शासन ने दून में मनचाही पोस्टिंग दे दी है।

विज्ञापन


शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले भी जांच चल रही है। एनके शर्मा ने जांच के लिए बार-बार दून आने की बात को आधार बनाते हुए पोस्टिंग मांगी थी। शर्मा ने अब कार्यालय आने-जाने के लिए गाड़ी की मांग भी की है।
विज्ञापन


एनके शर्मा पर विभागीय योजनाओं का पैसा हड़पने का आरोप है। यह भी आरोप है कि शर्मा ने अनुसूचित जाति-जनजाति उपयोजना का पैसा स्कूल और ट्रस्ट को देकर उस पर शनि मंदिर और गेस्ट हाउस बना लिया। इसी तरह से अनुसूचित जनजाति अवस्थापना फंड का पैसा फर्जी फर्म बनाकर हड़प लिया। इस पैसे से नारी निकेतन में कार्य दिखाए गए, जो पूरी तरह से फर्जी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामलों की पुष्टि होने के बाद विजिलेंस जांच शुरू हुई

blacklisted officer got easy posting

मामले सामने आने पर शर्मा के खिलाफ विभागीय जांच बैठी। जांच में मामलों की पुष्टि होने के पश्चात विजिलेंस जांच शुरू हुई। विजिलेंस जांच के लिए शर्मा को दून आना होता है।

इस बाबत उन्होंने शासन को पत्र लिखा कि बयान दर्ज कराने के लिए बार-बार हल्द्वानी से दून आने-जाने में परेशानी होती है, इसलिए उन्हें दून में ही तैनाती दे दी जाए। इस पर शासन की ओर से मंगलवार को शर्मा को अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सचिव पद पर तैनाती दे दी गई। इसका आदेश अपर सचिव समाज कल्याण मनोज चंद्रन ने जारी कर दिया।

एनके शर्मा पर जो आरोप हैं, उनकी वजह से पिछले 14 सालों से उन्हें कोई प्रमोशन नहीं दिया गया है। जहां तक उनकी दून में तैनाती की बात है तो स्वास्थ्य कारणों के चलते उन्हें इस पद पर लाया गया है। बाकी प्रकरणों की जांच चल रही है।
- मनोज चंद्रन, अपर सचिव, समाज कल्याण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed