फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Blacklist will the executing agency of Indira Market Project

Dehradun News: इंदिरा मार्केट प्रोजेक्ट की कार्यदायी संस्था होगी ब्लैक लिस्ट

Fri, 16 Feb 2024 02:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Blacklist will the executing agency of Indira Market Project
एमडीडीए के इंदिरा मार्केट प्रोजेक्ट का कार्य रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। प्रभावितों को दुकान आवंटन का दबाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में एमडीडीएम की ओर से कार्यदायी संस्था सामाग एमडीडीए रीयलिटी प्राइवेट लिमिटेड को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि कार्यदायी संस्था का टेंडर निरस्त कर ठेकेदार पर नुकसान की भरपाई के लिए जुर्माना लगाया जाए।
विज्ञापन


प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने प्राधिकरण की परियोजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की। अधिकारियों ने कहा गया कि दिलाराम चौक से मुख्यमंत्री आवास तक प्रस्तावित सौंदर्यीकरण कार्य में ठेकेदार प्रगति नहीं कर रहा है। संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर तीन दिन में प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए। प्रस्तावित आढ़त बाजार के निकट ग्राम ब्राह्मणवाला में मछली बाजार को स्थानांतरित करने का प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा।
विज्ञापन




आढ़त बाजार के चौड़ीकरण से प्रभावित होने वाले दुकानदारों की संपत्तियों के मूल्यांकन के लिए व्यापारियों के साथ 17 फरवरी को बैठक करने पर सहमति बनी। बैठक में नवीन आढ़त बाजार पुनर्विकास परियोजना के शीघ्र शिलान्यास के निर्देश दिए। उद्यान अनुभाग से माल देवता में प्रस्तावित वॉटरफॉल, गौरा देवी पार्क का सौंदर्यीकरण करने और आईएसबीटी पार्क आदि के शिलान्यास के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




शहंशाही से झड़ीपानी तक का ट्रैक होगा विकसित

एमडीडीए उपाध्यक्ष ने हरबर्टपुर में नवनिर्मित बस अड्डे एवं सिटी फॉरेस्ट परियोजना का शीघ्र लोकार्पण और प्रस्तावित तहसील पार्किंग परियोजना के शिलान्यास के निर्देश दिए। उपाध्यक्ष ने शहंशाही से झड़ीपानी के ट्रैक को विकसित करने के लिए मार्ग की मरम्मत करने, यात्रियों के विश्राम के लिए बेंच, शेड आदि की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। आलयम आवासीय परियोजना स्थल का सीमांकन कर निर्माण कार्यों को सुचारू कराने के निर्देश भी दिए।





आईएसबीटी में दुकानों का मासिक शुल्क फिर निर्धारित होगा



आईएसबीटी बस अड्डा पर शुल्क एवं परिसर में आवंटित दुकानों के लिए निर्धारित मासिक शुल्क को फिर से निर्धारित किया जाएगा। समिति आईएसबीटी में यूनियन से वार्ता कर एक सप्ताह के भीतर किराया निर्धारित किया जाएगा। आईएसबीटी के निकट प्राधिकरण की भूमि के विकास के लिए व्यावसायिक प्लॉटिंग का प्रावधान कर ले-आउट प्लान तैयार किया जाएगा। वहीं इको पार्क निर्माण के लिए शीघ्र डीपीआर तैयार कर टेंडर की कार्यवाही पूर्ण होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed