फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun news : black fungus injections over, relatives wandering

उत्तराखंड : देहरादून जिले में ब्लैक फंगस के इंजेक्शन का स्टॉक खत्म, भटक रहे परिजन

Thu, 27 May 2021 11:43 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 27 May 2021 11:43 AM IST
सार

सरकार ने ब्लैक फंगस के इंजेक्शन उपलब्ध कराने के लिए एक कमेटी गठित की है। यह कमेटी सीएमओ कार्यालय के माध्यम से अस्पतालों को इंजेक्शन उपलब्ध कराएगी।

विज्ञापन
dehradun news : black fungus injections over, relatives wandering
ब्लैक फंगस इंजेक्शन का स्टॉक खत्म

विस्तार

जिले में ब्लैक फंगस इंजेक्शन का स्टॉक खत्म हो गया है। बुधवार दोपहर को ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में इंजेक्शन खत्म हो चुके थे। इसके चलते मरीज और उनके परिजन परेशान हैं।

विज्ञापन


सरकार ने ब्लैक फंगस के इंजेक्शन उपलब्ध कराने के लिए एक कमेटी गठित की है। यह कमेटी सीएमओ कार्यालय के माध्यम से अस्पतालों को इंजेक्शन उपलब्ध कराएगी। साथ ही डॉक्टरों की सलाह के बाद ही अस्पतालों को इंजेक्शन दिए जाएंगे।
विज्ञापन


यह भी कहा गया था कि अस्पताल मरीजों को चक्कर कटाने के बजाय खुद इंडेंट भर जरूरी फॉर्मेट में भेजें। इंजेक्शन आने पर अस्पताल या विभाग का कोई व्यक्ति ले जाएगा। इसके बावजूद एम्स ऋषिकेश और अन्य दूरदराज के अस्पतालों से भी तीमारदारों को सीएमओ दफ्तर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को भी कई लोग इंजेक्शन न मिलने की वजह से मायूस लौटे। जबकि सीएमओ दफ्तर के अधिकारियों का कहना था कि ब्लैक फंगस के मरीजों का इलाज करने वाले अस्पतालों को कुछ मात्रा में इंजेक्शन भेजे गए हैं। अब इंजेक्शन आने के बाद दोबारा उपलब्ध कराए जाएंगे।

वहीं, विभाग से यह भी पता लगा है कि जिले के कुछेक अस्पतालों में ही गिनती के इंजेक्शन बचे हैं। ज्यादातर अस्पताल प्रबंधनों की ओर से बताया जा रहा है कि मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इंजेक्शन अपर्याप्त हैं।

चार दिन में 300 से ज्यादा इंजेक्शन अस्पतालों और परिजनों को दिए जा चुके हैं। बुधवार को इंजेक्शन खत्म हो गए। अब जब भी इंजेक्शन आएंगे, तुरंत वितरण शुरू कर दिया जाएगा।

- डॉ. अनूप कुमार डिमरी, सीएमओ

सात अस्पतालों में होगा ब्लैक फंगस का इलाज
देहरादून जिले में सरकार द्वारा अधिकृत सात अस्पतालों में ही ब्लैक फंगस के मरीजों का उपचार किया जाना है। सीएमओ ने बताया कि सभी अस्पतालों को इस संबंध में निर्देशित किया गया है। इसके बाद अब विभिन्न अस्पतालों से ब्लैक फंगस के मरीजों को अधिकृत अस्पतालों में भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed