फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Black Fungus in Uttarakhand: One Patient death and 15 new Cases Found Today

उत्तराखंड: प्रदेश में ब्लैक फंगस के 15 नए संक्रमित मिले, एक मरीज की मौत

Wed, 26 May 2021 09:53 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 26 May 2021 09:53 PM IST
सार

उत्तराखंड में ब्लैक फंगस के केस लगातार सामने आ रहे हैं। प्रदेश में अब तक 12 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
Black Fungus in Uttarakhand: One Patient death and 15 new Cases Found Today
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में बुधवार को ब्लैक फंगस के 15 नए मरीज मिले हैं, जबकि एक मरीज की मौत हुई है। देहरादून, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले में कुल 148 मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हो चुकी है।

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में सामने आए 2991 नए संक्रमित, 53 मरीजों की मौत
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, प्रदेश में ब्लैक फंगस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। देहरादून जिले में अब तक सबसे अधिक 141 मरीजों का उपचार चल रहा है। जबकि नैनीताल में छह और ऊधमसिंह नगर जिले में एक मरीज मिला है। देहरादून जिले में 10 मरीज, नैनीताल व ऊधमसिंह नगर में एक-एक मरीज की मौत हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक की स्थिति 
जिला                मरीज            मौत
देहरादून            141              10
नैनीताल              06               01
ऊधमसिंह नगर   01                01 
कुल                  148              12

Trending Videos

ब्लैक फंगस के लिए एक सप्ताह में मिल जाएंगे पांच सौ इंजेक्शन

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि नैनीताल जिले को ब्लैक फंगस के इलाज के लिए एक सप्ताह के भीतर 500 इंजेक्शन मिल जाएंगे। भवाली सैनिटोरियम को कोविड केयर सेंटर के रूप में विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार ने दो सौ करोड़ की धनराशि जारी कर दी है। 

सांसद ने बुधवार को ब्लैक फंगस के संक्रमण की रोकथाम और इलाज के लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि फंगस के संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। इसके लिए अभी से वार्ड, आईसीयू बेड आदि की व्यवस्था की जाए। सांसद निधि से 300 ऑक्सीजन सिलिंडर स्वीकृत किए गए हैं। ऑक्सीमीटर, ऑक्सीजन प्लांट के लिए भी सांसद निधि से एक करोड़ छह लाख की धनराशि दी जा चुकी है। डीएम धीराज गर्ब्याल से रामनगर ऑक्सीजन प्लांट और कोविड अस्पताल को जल्द शुरू करने को कहा। ऑक्सीजन प्लांट और कोविड अस्पताल से रामनगर, काशीपुर, धूमाकोट, भिकियासैंण और अन्य स्थान के लोगों को लाभ मिलेगा। 

जसपुर में मां-बेटे में मिला ब्लैक फंगस, हल्द्वानी रेफर

जसपुर में मां-बेटे में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) हल्द्वानी रेफर किया गया है। स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. आशु सिंघल ने बताया कि ग्राम कलियावाला निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 60 वर्षीय मां एक माह पूर्व कोरोना पॉजिटिव हुए थे।

दोनों को होम आइसोलेशन में रखा गया था। इलाज के बाद मां-बेटे ठीक हो गए। एक सप्ताह पहले से दोनों की आंखों में जलन होने के साथ ही नाक में तेज दर्द होने लगा। दोनों आई ड्रॉप डालकर आंखों को पानी से धोकर घर पर ही इलाज करते रहे। आंखों में सूजन आने पर परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉ. आशु ने बताया कि दोनों में ब्लैक फंगस की पुष्टि होने पर उन्हें एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।

वहीं, गदरपुर के 48 वर्षीय व्यक्ति में भी ब्लैक फंगस के लक्षण मिले हैं। रुद्रपुर कोविड अस्पताल से मरीज को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। रुद्रपुर कोविड अस्पताल के नोडल ऑफिसर डॉ. गौरव अग्रवाल ने बताया कि मरीज के परिजनों ने उसे बुधवार सुबह ही भर्ती कराया था।

ब्लैक फंगस की पुष्टि के लिए मरीज को सुशीला तिवारी अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। मरीज को सुशीला तिवारी अस्पताल से भी ऋषिकेश एम्स रेफर किए जाने की संभावना है। मरीज को मधुमेह की शिकायत है। साथ ही उन्होंने स्टेरॉयड भी लिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed