फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BKTC President Hemant Dwivedi Said Safe pilgrimage to Kedarnath and Badrinath is top priority

Rudraprayag: बीकेटीसी अध्यक्ष ने की प्रेसवार्ता, कहा- केदारनाथ, बदरीनाथ की सुरक्षित यात्रा सर्वोच्च प्राथमिकता

Tue, 11 Aug 2026 04:38 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 11 Aug 2026 04:38 PM IST
सार

बीकेटीसी के अध्यक्ष ने कहा कि बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं में 30 लाख 62 हजार 228 से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

विज्ञापन
BKTC President Hemant Dwivedi Said Safe pilgrimage to Kedarnath and Badrinath is top priority
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि तीर्थयात्रियों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित दर्शन कराना मंदिर समिति की प्राथमिकता है। मानसून के बावजूद चारधाम यात्रा सुचारू रूप से संचालित हो रही है।

विज्ञापन


भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए बीकेटीसी के अध्यक्ष ने कहा कि बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं में 30 लाख 62 हजार 228 से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। जिसमें बदरीनाथ धाम में 16,12,112 व केदारनाथ धाम में 14,50,116 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों धामों से अब तक समिति को 74.50 करोड़ रुपये से अधिक की आय प्राप्त हुई है, जिसमें करीब 37 करोड़ रुपये केदारनाथ धाम से प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन


तीज उत्सव पर संवाद कार्यक्रम: सीएम धामी ने महिलाओं को किया सम्मानित, कहा-मातृशक्ति उत्तराखंड के विकास का आधार
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा मंदिर परिसरों की व्यवस्थाओं को पारदर्शी बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और तुंगनाथ सहित अन्य मंदिरों में सीसीटीबी कैमरे लगेंगे। उन्होंने कहा यात्रा को सुचारू बनाए रखने के लिए स्थानीय हक-हकूक धारियों, तीर्थ पुरोहितों, प्रशासन एवं संबंधित विभागों के साथ निरंतर समन्वय किया जा रहा है। उन्होंने कहा तीर्थ पुरोहितों एवं संबंधित हितधारकों के कल्याण के लिए तीर्थ पुरोहित कल्याण कोष बनाया गया है और ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में बाजीगर ढोलवादकों से सम्मान पूर्वक वार्ता कर उनका धरना समाप्त कराया गया है।

उन्होंने कहा अस्थाई कर्मचारियों के हितों के कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा मंदिरों के संरक्षण व विकास कार्य जारी है। जिसमें ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के कोठा भवन का द्वितीय चरण का कार्य शीघ्र शुरू होगा और तुंगनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा त्रियुगीनारायण मंदिर वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित का कार्य गतिमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed