Kedarnath: बीकेटीसी के नवनियुक्त अध्यक्ष पहुंचे केदारनाथ, सैनिकों के नाम से की बाबा केदार की रुद्राभिषेक पूजा
केदारनाथ पहुंचने पर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी और उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण का पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ स्वागत किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी पद ग्रहण करने के बाद पहली बार सोमवार को केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने भारतीय सेना के नाम से बाबा केदार का रुद्राभिषेक पूजन किया। उन्होंने बाबा केदार से उत्तराखंड और भारतवर्ष की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के वीर सैनिकों ने अपना रण कौशल दिखाया है। उन पर बाबा का आशीर्वाद हमेशा बना रहे।
केदारनाथ पहुंचने पर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी और उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण का पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ स्वागत किया गया। इसके उपरांत उन्होंने मंदिर में पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। उन्होंने धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही दर्शन पंक्ति में खड़े श्रद्धालुओं से यात्रा व्यवस्था और दर्शन व्यवस्था का फीडबैक भी लिया।
उन्होंने मंदिर समिति के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ बैठक करते हुए निर्देश दिए कि बाबा केदार के दर्शन को आने वाले एक-एक यात्री को सरल व सुगम दर्शन हों, इसका प्रमुखता से ध्यान रखा जाए। उन्होंने केदार सभा के पदाधिकारियों के साथ भी बातचीत की। बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में भव्य केदारपुरी का निर्माण हो रहा है।
Badrinath Dham: यात्रियों को लेकर उड़ान भरते ही हेलीकॉप्टर ने खोया नियंत्रण, बड़ा हादसा होने से बचा
इस वर्ष कपाट खुलने के बाद से अभी तक केदारनाथ यात्रा में ढाई लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इससे पूर्व मंदिर समिति के अध्यक्ष ने पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में पूजा-अर्चना की। उन्होंने केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.