फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP workers burnt the effigy of Congress

Dehradun News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका कांग्रेस का पुतला

Sat, 23 Aug 2025 02:31 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 23 Aug 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
BJP workers burnt the effigy of Congress
हरबर्टपुर चौक पर कांग्रेस का पुतला जलाते भाजपा नेता-कार्यकर्ता। स्रोत दल
भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के मानसून सत्र में कांग्रेस के रवैये को लोकतंत्र विरोधी करार देते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कांग्रेस पर सदन में सवाल पूछने के बजाए बिस्तर-कंबल लेकर सोने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस का पुतला भी जलाया।
विज्ञापन


हरबर्टपुर चौक पर एकत्रित भाजपा के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के विरोध में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष मीता सिंह ने कहा कि जनहित के मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय कांग्रेसी विधायकों को ब्रांडेड कंबलों में सदन के अंदर खर्राटे लेते प्रदेश की जनता ने देखा है। सदन न चलने देना, जनता के टैक्स के पैसे की बरबादी करने का काम है।
विज्ञापन

भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष व नगर पालिका की अध्यक्ष नीरू देवी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और प्रीतम सिंह ने कार्यमंत्रणा समिति से इस्तीफे अपनी नाकामी छिपाने के लिए दिए हैं। प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संतोष रावत, जिला महामंत्री अमित डबराल, विनोद कश्यप, राहुल शर्मा, पंकज शर्मा, जनार्दन जोशी, प्रमोद कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed