फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP will take suggestions from all sections to make the resolution letter of 2024 Uttarakhand News in Hindi

Uttarakhand: भाजपा 2024 का संकल्प पत्र बनाने को सभी वर्गों से लेगी सुझाव, जानें क्या बोले- प्रदेश अध्यक्ष भट्ट

Mon, 04 Mar 2024 11:22 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 04 Mar 2024 11:22 AM IST
सार

लोस चुनाव को लेकर भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रकोष्ठों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि 100 दिन की मेहनत पार्टी ही नहीं, देश की तकदीर संवारने वाली साबित होगी।

विज्ञापन
BJP will take suggestions from all sections to make the resolution letter of 2024 Uttarakhand News in Hindi
सीएम धामी और साथ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, 2024 का संकल्प पत्र बनाने के लिए पार्टी सभी वर्गों से संपर्क कर सुझाव लेगी। लोकसभा चुनाव अभियान को समाज के हर वर्ग तक ले जाना है। 100 दिन की मेहनत पार्टी ही नहीं, देश की तकदीर संवारने वाली साबित होगी।

विज्ञापन

रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में भट्ट ने 18 प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पदाधिकारियों से आह्वान किया कि आप समाज के सभी वर्गों में संगठन प्रतिनिधि की भूमिका में हैं। लेकिन चुनाव के रूप में परीक्षा की घड़ी आ गई, ऐसे में पार्टी हाईकमान ने चुनाव की जो रणनीति बनाई है, उसमें प्रकोष्ठ पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथन यही समय है सही समय है। इसका हम सबको अनुपालन करना है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: भाजपा शुरू करेगी मोदी दगड़ उत्तराखंड चुनाव कैंपेन, अभियान का शुभारंभ...लोगो और टी-शर्ट की गई लांच

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने चुनाव में प्रकोष्ठों की भूमिका को लेकर पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी संयोजकों को निर्देश दिए कि प्रदेश में संचालित सुझाव पत्र संकल्प एकत्रीकरण अभियान समाज के सभी वर्गों के सुझाव को अधिक से अधिक संकलित करें।


इसके साथ ही उन्होंने शीघ्र ही प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी को जिलों के बाद अब मंडल स्तर पर भी गठित करने के निर्देश दिए । बैठक में सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक पुष्कर सिंह काला की अगुआई में पंचायत प्रकोष्ठ, शिक्षा प्रकोष्ठ, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, दिव्यांग प्रकोष्ठ, सहकारिता प्रकोष्ठ, संस्कृति प्रकोष्ठ, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ, व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक व सह संयोजकों ने भाग लिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed