फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP will start Modi Dagad Uttarakhand election campaign Lok Sabha Election 2024 Read All Updates in hindi

Uttarakhand: BJP शुरू करेगी मोदी दगड़ उत्तराखंड चुनाव कैंपेन, अभियान का शुभारंभ...लोगो और टी-शर्ट की गई लॉन्च

Mon, 04 Mar 2024 11:07 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 04 Mar 2024 11:07 AM IST
सार

भाजपा मोदी दगड़ उत्तराखंड चुनाव कैंपेन शुरू करेगी। और घर-घर केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाएं पहुचाएगी। नई दिल्ली में राज्यसभा सांसद बलूनी ने अभियान का शुभारंभ किया। 

विज्ञापन
BJP will start Modi Dagad Uttarakhand election campaign Lok Sabha Election 2024 Read All Updates in hindi
राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने किया अभियान का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेशभर में मोदी दगड़ उत्तराखंड अभियान चलाकर घर-घर केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाएगी। नई दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख व राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने अभियान का शुभारंभ कर लोगो व टी-शर्ट को लॉन्च किया।

विज्ञापन

भाजपा के पूर्व सोशल मीडिया प्रमुख व अभियान के प्रमुख शेखर वर्मा ने बताया, प्रदेश के प्रमुख शहरों व कस्बों में मोदी दगड़ उत्तराखंड अभियान के तहत कार्यक्रम कराए जाएंगे, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में कराए गए विकास कार्यों पर जनता के बीच चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन

मार्च प्रथम पखवाड़े से पांच बड़े कार्यक्रम
बताया, जिन लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिला है, उनके विचारों को डिजिटल प्लेटफार्म से जनता के बीच ले जाने व विभिन्न विकास कार्यों के वीडियो बनाकर जनता को मुहिम से जोड़ा जाएगा। उन्होंने यह भी बताया, प्रदेश की पांचों लोकसभा क्षेत्रों के बड़े शहरों में मार्च प्रथम पखवाड़े से पांच बड़े कार्यक्रम किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Devprayag: नेशनल हाईवे चंडीगढ़ से आ रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलटी, 34 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

इन कार्यक्रमों में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं व जन सरोकारों से जुड़े संगठनों और नागरिकों को भी अभियान से जोड़ा जाएगा। केंद्र सरकार के 10 सालों की सभी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed