फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP will put all strength in by-election campaign brainstorming also done on Nikay and panchayat Chunav

Uttarakhand By-Election: प्रचार में भाजपा झोंकेगी ताकत, निकाय और पंचायत चुनाव पर भी हुआ मंथन

Wed, 26 Jun 2024 02:43 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 26 Jun 2024 02:43 PM IST
सार

नई दिल्ली में जुटे भाजपा दिग्गजों ने बदरीनाथ-मंगलौर सीट पर प्रचार की रणनीति बनाई।इस दौरान लोकसभा चुनाव के नतीजों पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन
BJP will put all strength in by-election campaign brainstorming  also done on Nikay and panchayat Chunav
अजय टम्टा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा के नई दिल्ली आवास पर मंगलवार देर रात जुटे भाजपा के दिग्गजों ने उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, आसन्न निकाय चुनाव और उसके बाद होने वाले पंचायत चुनाव की रणनीति पर मंथन किया। बैठक में लोकसभा चुनाव में मिली जीत को भी साझा किया और नव निवार्चित पांचों सांसदों को शुभकामनाएं दी गईं।

विज्ञापन


केंद्रीय नेताओं ने प्रदेश संगठन से बूथ प्रबंधन पर और अधिक सक्रियता के साथ काम करने पर जोर दिया। राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष की उपस्थिति में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष व सांसद नरेश बंसल, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व सांसद अनिल बलूनी समेत उत्तराखंड से निर्वाचित सभी सांसदों ने भाग लिया।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के नतीजों पर भी मंथन
बैठक में बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में खड़े प्रत्याशियों के समर्थन में रणनीतिक तरीके से प्रचार करने पर जोर दिया गया। भट्ट ने बदरीनाथ सीट पर अभी तक की स्थिति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में माहौल भाजपा के पक्ष में है और पार्टी भारी मतों से चुनाव में जीत दर्ज करेगी। उन्होंने मंगलौर विस सीट पर भी इस बार भाजपा के चौंकाने वाले प्रदर्शन की उम्मीद की है। बता दें कि भाजपा इस सीट पर अभी तक एक बार भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में तय हुआ कि पार्टी के सभी प्रमुख नेता दोनों सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे।

आसन्न निकाय चुनाव पर भी बैठक में चर्चा हुई। भट्ट ने कहा कि पार्टी की निकाय चुनाव की पूरी तैयारी है। उपचुनाव के साथ-साथ पार्टी निकाय चुनाव की रणनीति पर भी काम कर रही है। आगामी दिनों में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी भी तय कर दी जाएगी। बैठक में लोकसभा चुनाव के नतीजों पर भी मंथन हुआ।


चरणबद्ध ढंग से कार्यक्रम 
चुनाव मिली जीत और नव निर्वाचित सांसदों को शुभकामनाएं दी गईं। केंद्रीय नेताओं ने सभी सांसदों से अपेक्षा की कि वे राज्य के समग्र विकास और अपने-अपने चुनाव क्षेत्र में विकास परक और कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएं।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: लोकसभा चुनाव में हार को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लेगी फीडबैक, समिति के अध्यक्ष करेंगे बैठक


संगठन से अपेक्षा की गई कि चुनाव के दौरान जिन सीटों पर पार्टी पीछे रही है, वहां के लिए पार्टी अलग से कार्ययोजना तैयार करे। केंद्रीय नेताओं ने बूथ प्रबंधन पर और अधिक सक्रियता से काम करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बूथ कमेटियों के गठन के साथ उन्हें सक्रिय रखने के लिए चरणबद्ध ढंग से कार्यक्रम दिए जाएं। बैठक में आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई।

 

सीएम ने धामी साझा किया विकास का रोड मैप

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैठक में सशक्त उत्तराखंड के संबंध में विकास का रोडमैप साझा किया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की अब तक प्रगति की जानकारी दी और कहा कि इन योजनाओं का लाभ राज्य के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed