फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP to prepare panel for Rajya Sabha seat

उत्तराखंड: राज्यसभा सीट के लिए पैनल तैयार करेगी भाजपा, केंद्रीय नेतृत्व ने मांगे छह नाम, जानिए कौन हैं दौड़ में सबसे आगे

Sat, 30 Apr 2022 11:58 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 30 Apr 2022 11:58 AM IST
सार

प्रदेश पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कौशिक ने बताया कि चार जुलाई को राज्यसभा की एक सीट खाली हो रही है। पैनल तैयार करने के लिए पार्टी की बैठकें शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन
BJP to prepare panel for Rajya Sabha seat
मदन कौशिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जुलाई में खाली हो रही राज्यसभा की एक सीट के लिए भाजपा ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश संगठन से पैनल तैयार कर भेजने को कहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के मुताबिक मई के पहले हफ्ते में पार्टी नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व भेज देगी।

विज्ञापन


प्रदेश पार्टी कार्यालय में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में कौशिक ने बताया कि चार जुलाई को राज्यसभा की एक सीट खाली हो रही है। पैनल तैयार करने के लिए पार्टी की बैठकें शुरू हो गई हैं। एक-दो बैठकें और होनी हैं। मई के पहले हफ्ते में पार्टी पैनल तैयार कर लेगी। पैनल में छह लोगों के नाम होंगे। इनमें दो या तीन महिलाएं भी शामिल होंगी।
विज्ञापन


बता दें कि राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा का चार जुलाई को कार्यकाल पूरा हो रहा है। खाली सीट को भरने के लिए जून तक चुनाव होने की संभावना है। इस बार यह सीट भाजपा को मिलनी तय मानी जा रही है। विधानसभा में उसके पास 47 सदस्यों का संख्या बल है। कांग्रेस के 19 विधायक हैं। बाकी दो निर्दलीय विधायक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नामों की चर्चा भी शुरू

राज्यसभा के लिए भाजपा किन नामों को अपने पैनल शामिल करेगी, इससे जुड़े प्रश्न को प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक टाल गए। लेकिन सियासी हलकों में कुछ नामों की चर्चा शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को अभी पार्टी ने संगठन में कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी है। पैनल में उनका नाम हो सकता है। मुख्यमंत्री के लिए चंपावत विधानसभा सीट खाली करने वाले कैलाश चंद्र गहतोड़ी का नाम भी चर्चा में हैं। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा का नाम भी पैनल शामिल करने की संभावना जताई जा रही है। महिला नेत्रियों में स्वराज विद्वान और दीप्ति रावत के नाम की चर्चा है।

आकांक्षी जिले हरिद्वार की नब्ज टटोलेंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल आकांक्षी जिले हरिद्वार में विकास कार्यों की नब्ज टटोलने आ रहे हैं। वह बृहस्पतिवार शाम को हरिद्वार पहुंचे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के मुताबिक, गोयल तीन दिन हरिद्वार में रहेंगे। वह हरिद्वार के विकास को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों, पार्टी के कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे और मानकों के अनुरूप हरिद्वार की प्रगति का जायजा लेंगे। कौशिक के मुताबिक, इसी तरह का भ्रमण केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ऊधमसिंह नगर जिले का कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें...चेन लुटेरों ने उड़ाया शहर का चैन:  चार घंटे तक सड़कों पर जमकर बरपाया कहर, एक के बाद एक महिलाओं को बनाया निशाना

यूएसनगर व हरिद्वार पर भाजपा का खास फोकस

विकास की दौड़ में पिछड़े देश के आकांक्षी जिलों में शामिल ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले पर भाजपा और केंद्र सरकार का खास फोकस है। इन दोनों जिलों में भाजपा को विधानसभा चुनाव में खासा नुकसान हुआ है। पार्टी 2024 के चुनाव की दृष्टि से इन दोनों जिलों पर खास फोकस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed