फेफड़ों में संक्रमण नहीं स्वाइन फ्लू से हुई थी Bjp विधायक मगनलाल शाह की मौत, पार्टी में मचा हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को हुई उत्तराखंड के थराली विधायक मगनलाल शाह की मौत फेफड़ों में संक्रमण के कारण नहीं हुई थी। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद जो सच सामने आया उसे जानकर पार्टी में हड़कंप मच गया।
थराली विधायक मगनलाल की मौत स्वाइन फ्लू के चलते हुई है। विधायक की मौत के एक दिन बाद आई रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। सीएमओ डाण. वाई एस थपिलयाल ने भी रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि की है।
यह खबर सुनते ही सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत प्रदेश अध्यक्ष से लेकर पार्टी के सभी सदस्यों में हड़कंप मच गया। इसके बाद ही अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के प्रति सावधानी बरती जाने के निर्देश दिए गए हैं
बता दें कि, थराली से भाजपा विधायक मगनलाल शाह का रविवार रात 10 बजकर 25 मिनट पर निधन हो गया। वो काफी समय से हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में आईसीयू में भर्ती थे। उस वक्त उनकी मौत का कारण लंबी बीमारी बताई जा रही थी।
लेकिन, सोमवार को आई रिपोर्ट में कुछ और ही सच सामने आया। जानकारी के अनुसार थराली के विधायक मगनलाल शाह को जौलीग्रांट के हिमालयन अस्पताल में बीती 19 फरवरी को भर्ती कराया गया था।
सांस में तकलीफ बढ़ने और फेफड़ों में इन्फेक्शन के अलावा निमोनिया होने पर उनकी हालत बिगड़ गई थी। हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। हिमालयन अस्पताल के चिकित्सकों की टीम दिल्ली के विशेषज्ञों से संपर्क में रहकर उनका इलाज कर रही थी।