फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP taking credit for the schemes approved during Congress era: Gaurav

मसूरी शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा सरकार और मसूरी विधायक पर लगाया आरोप , कांग्रेस शासनकाल की योजनाओं का श्रेय ले रही सरकार

Mon, 20 Dec 2021 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
BJP taking credit for the schemes approved during Congress era: Gaurav
शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने भाजपा सरकार पर कांग्रेस शासन काल की बनी योजनाओं का श्रेय लेने का आरोप लगाया है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम हरीश रावत के शासनकाल में सभी योजनाओं का शिलान्यास हो गया था। टाउनहाल और मसूरी पेयजल योजना के लिए धन जारी कर दिया था लेकिन अब भाजपा सरकार इन योजनाओं का शिलान्यास कर जनता को गुमराह कर रही है। उनका कहना है कि किंग्रेग में बनी पार्किंग का भी पूर्व सीएम हरीश रावत ने शिलान्यास किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दिन पूर्व पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने भी इसी तरह कांग्रेस काल में स्वीकृत जार्ज एवरेस्ट के पुनरुद्धार का लोकार्पण कर दिया जबकि वहां अभी काफी काम होना है। ऐसा उन्होंने आगामी चुनाव के मद्देनजर किया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed