फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP state president Mahendra Bhatt nomination filed for Rajya Sabha elections Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: राज्यसभा सांसद के लिए महेंद्र भट्ट ने किया नामांकन, सीएम धामी और प्रदेश प्रभारी गौतम रहे मौजूद

Thu, 15 Feb 2024 11:42 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 15 Feb 2024 11:42 AM IST
सार

राज्यसभा सांसद रहे अनिल बलूनी का छह साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद राज्यसभा की सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर 27 फरवरी को चुनाव होना है, जिसके लिए आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपना नामांकन दाखिल किया।

विज्ञापन
BJP state president Mahendra Bhatt nomination filed for Rajya Sabha elections Uttarakhand news in hindi
नामांकन दाखिल करने पहुंचे महेंद्र भट्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आज बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की मौजूदगी में राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। विधानसभा परिसर में पूर्ण होने वाली इस प्रक्रिया के लिए भट्ट ने सभी औपचारिकताओं को पूरा किया।

विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी को सौंपा। इस दौरान मंत्री, सभी विधायक, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। चौंकाने के लिए मशहूर भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के एक और फैसले से उत्तराखंड भाजपा सरप्राइज हुई थी। सीएम धामी ने इस दौरान कहा कि हम अपने केंद्रीय नेतृत्व का और प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हैं कि सामान्य स्थितियों में जिनका विकास हुआ है ऐसे व्यक्ति को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है। ये हमारे लिए गौरव का क्षण है कि सीमांत क्षेत्र चमोली के व्यक्ति को पार्टी ने मौका दिया है। पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी है।
विज्ञापन


महेंद्र भट्ट को उम्मीदवार बनाए जाने के सियासी मायने
पार्टी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया है। राज्यसभा सांसद रहे अनिल बलूनी का छह साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद राज्यसभा की सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर 27 फरवरी को चुनाव होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव से पहले महेंद्र भट्ट को उम्मीदवार बनाए जाने के सियासी मायने हैं। भट्ट ब्राह्मण चेहरा हैं और भाजपा केंद्रीय नेतृत्व का उन्हें राज्यसभा में भेजे जाने के फैसले को जातीय समीकरणों में संतुलन साधने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। जब तक भाजपा नेतृत्व ने राज्यसभा का टिकट तय नहीं किया था, तब संभावना अनिल बलूनी को रिपीट किए जाने की भी मानी जा रही थी।


ये भी पढ़ें...Haldwani : बनभूलपुरा में आज से कर्फ्यू में दो घंटे की छूट, इंटरनेट रहेगा बंद; बाहरी आवाजाही पर पूरी तरह पाबंदी

केंद्रीय संगठन में बलूनी लंबे समय से राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। अब उन्हें भी पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट का एक दावेदार माना जा रहा है। सियासी जानकारों का मानना है कि ऐसी अटकलों के बीच महेंद्र भट्ट को प्रत्याशी बनाकर पार्टी ने अपने कैडर को सम्मान दिए जाने का संदेश देने की कोशिश की है। साथ ही प्रदेश कैबिनेट में प्रतिनिधित्व से वंचित चमोली जिले को राज्यसभा में प्रतिनिधित्व दिलाकर लंबे समय से चली आ रही कसक को दूर करने का प्रयास किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed