फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP state president Mahendra Bhatt inaugurated Seva Pakhwada program on PM Modi birthday in New Tehri

Tehri News: सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ...बोले प्रदेश अध्यक्ष- पीएम मोदी ने लिए हैं ऐतिहासिक निर्णय

Tue, 17 Sep 2024 02:56 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 17 Sep 2024 02:56 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में एतिहासिक निर्णय देश के हित में लिए गए। 

विज्ञापन
BJP state president Mahendra Bhatt inaugurated Seva Pakhwada program on PM Modi birthday in New Tehri
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नई टिहरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भाजपा युवा मोर्चा की ओर से इस अवसर पर जिला अस्पताल बोराडी में रक्तदान शिविर का आयोजित किया गया। पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि 100 दिन के कार्यकाल में पीएम मोदी ने ऐतिहासिक कार्य किए।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तीन लाख करोड़ की परियोजना, 25 हजार भी ज्यादा गांवों को 62500 किमी सड़क और आठ राष्ट्रीय कॉरिडोर देश को दिए। इसके अलावा कई नई मेट्रो रेल का शिलान्यास किया, 17वीं किश्त किसान सम्मान निधि जारी की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2024:  दूसरे चरण की यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, बदरीनाथ हाईवे सुधारने की सुस्त चाल
विज्ञापन
विज्ञापन


जैविक उत्पाद परिषद का गठन किया गया। बासमती चावल का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया गया। उन्होंने कहा कि दो हजार करोड़ की धनराशि मिशन मौसम योजना के तहत दी गई। टैक्स की राहत 7 लाख रुपये तक की गई। इस मौके पर विधायक किशोर उपाध्याय, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश नौटियाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed