फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ajay Kothiyal Joins BJP In The Presence Of CM Pushkar Singh Dhami And Madan Kaushik News in Hindi

Ajay Kothiyal: सीएम पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में कोठियाल भाजपा में शामिल, 'आप' को दिया सबसे बड़ा झटका

Wed, 25 May 2022 06:26 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 25 May 2022 06:26 PM IST
सार

Ajay Kothiyal Joins BJP: कर्नल अजय कोठियाल और पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय के बाद आम आदमी पार्टी के तीन सौ से अधिक पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया था। कर्नल अजय कोठियाल के साथ उनके करीब सात सौ समर्थक भी भाजपा में शामिल हो गए।

विज्ञापन
Ajay Kothiyal Joins BJP In The Presence Of CM Pushkar Singh Dhami And Madan Kaushik News in Hindi
कर्नल अजय कोठियाल भाजपा में शामिल हुए - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के सीएम पद के चेहरे कर्नल अजय कोठियाल (सेनि), पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय और 24 पूर्व पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गए। मंगलवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन


कर्नल के साथ कई पूर्व फौजी पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। इस अवसर पर कर्नल कोठियाल ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने के फैसले को भावनाओं में बहकर लिया गया गलत फैसला करार दिया। उन्होंने कहा कि गलत फैसले को ठीक करना समझदारी होती है। उनकी टीम भी यही चाहती थी कि वह भाजपा में शामिल हों।
विज्ञापन


उन्होंने सीएम और प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया और पार्टी की मजबूती के लिए पूरे समर्पण भाव से काम करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि वह उत्तराखंड में सामाजिक हित के काम कर रहे थे। इसके लिए एक राजनीतिक फोरम की जरूरत थी। आम आदमी पार्टी के तरीके पसंद आए, लेकिन जब पार्टी के भीतर गए तो पता चला कि वह तरीके उत्तराखंड के हित में नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा में आकर सुकून आ गया। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री ने आप के पूर्व पदाधिकारियों का पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार
ने किया। इस अवसर पर पार्टी विधायक खजानदास, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल समेत कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। 



शुरुआत हो गई, आप का हो जाएगा सफाया : धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्नल कोठियाल के माध्यम से आम आदमी पार्टी की प्रदेश में पहचान बनी। लेकिन करीब 700 कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी छोड़ने से आम आदमी पार्टी के सफाए की उत्तराखंड से शुरुआत हो गई है। अब पूरे देश में आप का सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वह सैनिक पुत्र हैं और एक सैनिक का स्वागत कर रहे हैं। कर्नल का स्वभाव आप के अनुरूप नहीं था। जब कर्नल कोठियाल आप में थे, उनके खिलाफ कोई टीका-टिप्पणी नहीं की गई। यह उदाहरण है कि भाजपा सैनिकों को सम्मान करती है। उनके हितों के लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि कर्नल कोठियाल और उनकी टीम के आने से पार्टी मजबूत होगी। 


कर्नल अजय कोठियाल और आप कार्यकर्ताओं का भाजपा में स्वागत है। उनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने काफी पहले भाजपा में आ जाना चाहिए था। लेकिन उनके आने का समय शायद अभी था। -मदन कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा।

 

कैलाश विजयवर्गीय बनें कर्नल की ज्वाइनिंग के सूत्रधार

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय कर्नल अजय कोठियाल (सेनि) को भाजपा में शामिल कराने के सूत्रधार बनें। यह खुलासा खुद कर्नल कोठियाल ने किया। बकौल कोठियाल, वह और भूपेश उपाध्याय दिल्ली में जब विजय वर्गीय से मिले तो उन्होंने भाजपा में शामिल होने की प्रेरणा दी। इसके बाद वह मुख्यमंत्री से मिले। उनकी टीम के सदस्य भी भाजपा में शामिल होने को उत्सुक और उत्साहित थे।

 

अजय कोठियाल का परिचय

नाम - अजय कोठियाल
जन्म - गुरदासपुर, पैतृक गांव- ग्राम चौंफा, जिला टिहरी गढ़वाल
वर्तमान निवास - बसंत विहार देहरादून
जन्म तिथि - 26 फरवरी, 1968
शिक्षा - सेंट जोजेफ देहरादून, डीएवी पीजी कॉलेज से स्नातक
उपलब्धियां - दो बार के एवरेस्ट विजेता, एवरेस्ट अभियान का नेतृत्व किया, केदारनाथ पुनर्निर्माण में सक्रिय भूूमिका, नंदा देवी राजजात 2014 का संचालन, सेना के कई अभियानों को अंजाम दिया, यूथ फाउंडेशन के जरिए युवाओं को जोड़ा।

ये भी पढ़ें...स्ट्रेचर से गिरकर गर्भवती की मौत: अस्पताल प्रबंधन ने कहा-महिला को आया था हार्ट अटैक, पति लौटा तो इस हाल में मिली पत्नी

17 खूंखार आतंकियों को किया ढेर

अजय कोठियाल ने भारतीय सेना में रहते हुए 17 खूंखार आतंकियों को ढेर किया था। इसके बाद से ही वे चर्चाओं में आए थे। आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने के बाद उन्होंने कहा था कि वह एक संस्था के जरिए नगर, कस्बों व गांवों में बेटियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाएंगे। किशोरियों/युवतियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाएंगे। विषम परिस्थितियों में वे कैसे अपनी मदद कर सुरक्षित रहे, इसके लिए प्रशिक्षित ट्रेनर के माध्यम से उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed