फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP President Nitin Naveen will participate in several programs today as part of his Uttarakhand visit

BJP अध्यक्ष का उत्तराखंड प्रवास: टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे, फिर युवाओं से संवाद

Sat, 30 May 2026 02:18 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: Akash Dubey Updated Sat, 30 May 2026 02:18 PM IST
सार

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने टपकेश्वर मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने बूथ अध्यक्ष किशोर कुमार के घर जलपान किया। बैठकों में अनुशासन व एकजुटता का संदेश दिया। विधायकों को धरातल पर काम करने को कहा।

विज्ञापन
BJP President Nitin Naveen will participate in several programs today as part of his Uttarakhand visit
युवा संवाद कार्यक्रम में बोलते नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड प्रवास के तीसरे दिन ऐतिहासिक टपकेश्वर मंदिर में दर्शन किए। मंदिर पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। उन्होंने पूजा-अर्चना, जलाभिषेक और आरती में भाग लिया तथा मंदिर का भ्रमण भी किया। इस दौरान टपकेश्वर मंदिर के महंत कृष्णा गिरी महाराज और दिगंबर भरत गिरी ने उन्हें टपकेश्वर महादेव का चित्र भेंट किया।



मंदिर दर्शन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष गढ़ी कैंट स्थित बूथ अध्यक्ष किशोर कुमार के घर पहुंचे। वहां उन्होंने बूथ अध्यक्ष और उनके परिवार से मुलाकात की तथा जलपान किया। इसके बाद उन्होंने प्रबुद्ध गोष्ठी में भाग लिया और दोपहर दो बजे आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान चुनाव में युवाओं के टिकट के सवाल पर  नितिन नवीन ने कहा कि अच्छा खिलाड़ी वो बनता है जो पिच पर समय बिताए। जो समय लगाएगा उसको फल भी मिलेगा
विज्ञापन


युवा संवाद बोले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष: चुनौतियों और कमियों से सीख लेकर आगे बढ़ना जरूरी
युवा संवाद में नितिन नवीन ने कहा कि हम मानते हैं कि हममें अभी भी कई कमियां हैं, और इन चुनौतियों के बावजूद, हम हर एक से सीख लेकर आगे बढ़ रहे हैं। कहा कि भारत की शिक्षा प्रणाली को रोजगार केंद्रित बनाने की आवश्यकता है, ताकि नई पीढ़ी केवल नौकरी तलाशने वाली नहीं बल्कि रोजगार देने वाली बने। उन्होंने एआई और डिजिटल तकनीक के बढ़ते प्रभाव का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत अब केवल श्रम शक्ति का स्रोत नहीं, बल्कि वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप में आगे बढ़ रहा है। इससे पहले शुक्रवार को उन्होंने सांसदों, विधायकों, पदाधिकारियों और महापौरों के साथ बैठकों में संगठन की मजबूती, अनुशासन और एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि राज्य में दोबारा भाजपा सरकार बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा तथा संगठन से जुड़े मुद्दों को सार्वजनिक मंचों और सोशल मीडिया से दूर रखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद, विधायकों, पदाधिकारियों, महापौर की बैठकों में गिनाई कमी
इससे पहले शुक्रवार को प्रवास के दूसरे दिन सांसद, विधायकों, पदाधिकारियों, महापौर की बैठकों में जहां कमियां गिनाईं, वहीं सीधे संदेश भी दे दिया कि अनुशासन व एकजुटता से राज्य में फिर भाजपा की सरकार बनानी है। दिनभर चली बैठकों में नवीन हर विधानसभा सीट से लेकर बूथों तक की जमीनी रिपोर्ट लेकर पहुंचे थे। जहां किसी ने गलत जानकारी दी तो उसे तुरंत टोक भी दिया।

राजपुर रोड स्थित एक होटल में नवीन ने सांसद व विधायकों की बैठक ली। हर विधायक, सांसद की बात सुनी। सामने उम्र में उनसे बड़े तमाम सांसद व विधायक थे। अध्यक्ष ने कुशल नेतृत्वकर्ता की भांति इशारों-इशारों में सबकी कमियां गिनाईं। विवादों पर अपना रुख भी स्पष्ट किया। पहले से रेकी करके पहुंचे नवीन ने यह संदेश दे दिया कि एकजुटता से ही जीत की हैट्रिक लगेगी। यह भी साफ कर दिया कि घर की बात कमरे के भीतर ही रहनी चाहिए, सोशल मीडिया पर नहीं जानी चाहिए। विधायकों को धरातल पर काम करने का संदेश दिया तो पार्टी अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया।

Rishikesh: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे परमार्थ निकेतन, गंगा आरती में हुए शामिल

23 हारी सीटों पर जीत की जिम्मेदारी सांसदों को
पिछले चुनाव में भाजपा जिन 23 विधानसभा सीटों पर हारी थी, उन पर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष गंभीर नजर आए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन सीटों पर जीत का दारोमदार राज्यसभा व लोकसभा सांसदों का होगा। संगठन की ओर से भी यहां पूर्णकालिक कार्यकर्ता तैनात किए जाएंगे। 2022 के चुनाव में भाजपा यमुनोत्री, बदरीनाथ, प्रतापनगर, चकराता, ज्वालापुर, भगवानपुर, झबरेड़ा, पिरान कलियर, खानपुर, मंगलौर, लक्सर, हरिद्वार ग्रामीण, धारचूला, पिथौरागढ़, द्वाराहाट, अल्मोड़ा, लोहाघाट, हल्द्वानी, जसपुर, बाजपुर, किच्छा, नानकमत्ता और खटीमा विधानसभा सीट पर हारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed