{"_id":"589831154f1c1bc0553783dd","slug":"bjp-national-secreatary-tirath-singh-rawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय सचिव बन तीरथ सिंह रावत पहुंचे BJP ऑफिस, हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय सचिव बन तीरथ सिंह रावत पहुंचे BJP ऑफिस, हुआ स्वागत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 06 Feb 2017 01:47 PM IST
विज्ञापन
तीरथ सिंह रावत
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व चौबट्टाखाल के विधायक तीरथ सिंह रावत पार्टी का राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने के बाद देहरादून स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। यहां पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत पार्टी कार्यालय पहुंचे। तीरथ सिंह रावत को एक दिन पहले ही पार्टी का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। पार्टी दफ्तर में पहुंचने पर डॉ. देवेंद्र भसीन, विनय गोयल, उमेश अग्रवाल और नरेश बंसल आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि चौबट्टाखाल से विधायक तीरथ सिंह रावत को इस बार विधानसभा चुनाव में टिकट न देकर कांग्रेस से भाजपा में आए सतपाल महाराज को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। माना जा रहा था कि इसके चलते तीरथ की नाराजगी को रोकने के लिए पार्टी उन्हें संगठन में पद दे सकती है।
विज्ञापन