फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP National General Secretary saroj pandey arrive uttarakhand talk about lok sabha election 2019

भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय ने देवभूमि में किया एलान, बढ़ सकती है कांग्रेस की परेशानी

Sun, 16 Dec 2018 08:59 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 16 Dec 2018 08:59 AM IST
विज्ञापन
BJP National General Secretary saroj pandey arrive uttarakhand talk about lok sabha election 2019
saroj pandey

भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय ने कहा कि 2019 के लोस चुनाव में पार्टी के सामने कोई चुनौती नहीं है।

विज्ञापन


पार्टी पांचों सीटों को भारी अंतर से जीतेगी। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा कि उनकी सोच पर बार-बार संशय होता है।

तीन राज्यों में भाजपा की हार को उन्होंने अप्रत्याशित करार दिया और दावा किया कि पार्टी लोस चुनाव में वापसी करेगी। वे शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रही थीं। तीन राज्यों में भाजपा की हार पर उन्होंने कहा कि हमारे लिए परिणाम अप्रत्याशित हैं लेकिन हमारा मनोबल नहीं गिरा है। इस दौरान उन्होंने कई प्रश्नों के उत्तर दिए, जो इस प्रकार हैं।

प्रश्न: तीन राज्यों में हार के बाद कांग्रेस कितनी बड़ी चुनौती है?
उत्तर: कांग्रेस हमारे लिए कोई चुनौती नहीं है। भाजपा उत्तराखंड की पांचों सीटों पर दोबारा चुनाव जीतेगी।
प्रश्न: पांचों सीटें जीतने की क्या रणनीति है आपके पास?
उत्तर: संगठन की अपनी तैयारियां होती हैं। सांगठनिक तौर पर हमारी विपक्ष से कई गुना अधिक तैयारी है। इसके जरिए प्रधानमंत्री की नीतियों, केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक ले जाएंगे। हमारा नेतृत्व सबल, सक्षम और स्पष्ट सोच वाला है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रश्न: संगठन स्तर पर क्या तैयारी है आपके पास?
उत्तर: हमारा संगठन पर पूरा फोकस है। हम बूथ पर तैयारी कर रहे हैं। हम उस स्तर तक अपने कार्यकताओं को तैयार कर रहे हैं।
प्रश्न: विपक्ष की चुनौती को कैसे आंकती हैं?
उत्तर: मुझे नहीं लगता कि कहीं कोई चुनौती है। विपक्ष कहीं पर मजबूत दिखाई नहीं देता है। विपक्ष की चुनौती तब होती है जब उसका नेतृत्व मजबूत होता है। 
प्रश्न: लेकिन तीन राज्यों में कांग्रेस जीत गई?
उत्तर: कांग्रेस ने झूठे वादे किए। कर्ज माफी का वादा किया। अभी तो तीन दिन हुए हैं। राहुल का कहना था 10 दिन में कर्ज माफ कर देंगे। कांग्रेस खुद कठघरे में खड़ी है। विपक्ष ने जो भी कहा है, वह यर्थाथ नहीं है। वो धरातल पर नहीं उतर सकता है। उसने जनता के साथ छलावा किया।
विज्ञापन

प्रश्न: तीन राज्यों की हार से क्या सबक सीखा?
उत्तर: भाजपा हमेशा संघर्षों के साथ आगे बढ़ी है। मुझे लगता है कि तीन विधानसभाओं के चुनाव में दो राज्यों में हमारी स्थिति अच्छी रही। हम बेहतर स्थिति में रहे। बाकी एक राज्य पर चिंतन कर रहे है। वहां हम मजबूती के साथ वापस आने वाले हैं। 
प्रश्न: राफेल पर राहुल अब भी सवाल उठा रहे हैं।
उत्तर: राहुल की सोच पर बार-बार संशय होता है। विपक्ष लगातार झूठे आरोप लगाता रहा है। कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व अपनी योग्यता को छुपाने के लिए इस तरह के मिथ्या आरोप लगाता है। विपक्षी दल आरोप लगाए तो ये उनका राजनीतिक धर्म हो सकता है, लेकिन आरोप प्रमाणित करने के लिए कम से कम उनके पास तथ्य तो हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed