फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bjp mp sakshi maharaj compare mamta banerjee to hiranyakashyap family

भाजपा सांसद साक्षी महाराज के बिगड़े बोल, कहा- हिरण्यकश्यप के वंश की तो नहीं ममता बनर्जी 

Mon, 03 Jun 2019 08:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 03 Jun 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
Bjp mp sakshi maharaj compare mamta banerjee to hiranyakashyap family
साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के बहुचर्चित सांसद साक्षी महाराज ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि ममता हिरण्यकश्यप के खानदान की तो नहीं है। पश्चिम बंगाल के हालात का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां जयश्रीराम बोलने वालों को यातनाएं दी जा रही है। उन्हें जेल भेजा जा रहा है।

विज्ञापन


हरिद्वार में अपने खड़खड़ी हरिद्वार स्थित आश्रम में बीती शाम पहुंचे सांसद साक्षी महाराज ने पत्रकारों से कहा कि पश्चिम बंगाल की जब बात आती है तो त्रेतायुग याद आ जाता है। एक राक्षस राजा था हिरण्यकश्यप, उसका बेटा प्रहलाद था।
विज्ञापन


उसके बेटे ने भगवान का नाम लिया तो हिरण्यकश्यप ने उसे जेल में डाल दिया और यातनाएं दी। ऐसा ही इन दिनों बंगाल में हो रहा है। वहां जो कोई भी जयश्रीराम का नारा लगा रहा है, उसे यातनाएं देते हुए जेल में भेजा जा रहा है। दरअसल यह लोकसभा चुनाव से उत्पन्न हुई झटपटाहट का परिणाम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बंगाल में स्थिति यह हो गई है कि जो जयश्रीराम कहते है उन्हें षडयंत्र के तहत जेल भेजा रहा है। लेकिन इससे भाजपा का विजयी रथ रूकने वाला नहीं है। साक्षी महाराज ने कहा कि भाजपा को इस बार तमाम षडयंत्र के बावजूद 41 प्रतिशत वोट मिला है।


भाजपा ने 18 सीटें जीती है। उन्होंने दावा कि पश्चिम बंगाल में अगले विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल मे भाजपा की चुनाव बनेगी। उन्होंने पश्चिम बंगाल में बेहतर प्रदर्शन के लिए केंद्रीय नेतृत्व के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, मुकुल राय, शिवप्रकाश आदि को साधुवाद दिया। 

उन्होंने कहा कि यह देश अब कम्न्युनिस्ट विचारधारा को स्वीकार नहीं कर सकता। बंगाल समेत पूरे देश से उनका जनाधार खत्म हो रहा है। साक्षी महाराज ने राममंदिर  का जिक्र करते हुए कहा कि इस चुनाव में राममंदिर का मुददा हावी नहीं रहा लेकिन इसके बावजूद भाजपा हाईकमान ने अपने घोषणापत्र में अयोध्या में श्रीराम के मंदिर निर्माण की प्रतिबधता जाहिर की।

उन्होंने कहा कि पहले राष्ट्र बलवान बनेगा फिर राममंदिर बने तो यह बेहतर है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा इसके लिए कमेटी बनाए जाने और दो महीने तक भी समय देने पर उन्होंने स्वागत किया। साक्षी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का व्यक्तिव ईश्वरीय शक्ति है जो 130 करोड़ आमजन का उद्धार करने के लिए अवतरीत हुई है।

 

उन्होंने मोदी सरकार की तरफ से पारदर्शी, भ्रष्टाचारविहीन और जवाबदेह शासन का संकल्प दोहराते हुए कहा कि किसानों, व्यापारियों, देश पर शहीद हुए जवानों के बच्चों समेत सभी वर्गों के लिए यह सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed