{"_id":"5b5ef8754f1c1b54638b5728","slug":"bjp-mla-statement-about-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने बयानों से सरकार की मुश्किलें बढ़ाने वाले इस भाजपा विधायक ने राहुल गांधी से पूछा मजहब पर सवाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने बयानों से सरकार की मुश्किलें बढ़ाने वाले इस भाजपा विधायक ने राहुल गांधी से पूछा मजहब पर सवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
Bjp MLA and rahul gandhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने विवादास्पद बयान से राज्य सरकार की मुश्किलें बढ़ाने वाले भाजपा इस विधायक ने राहुल गांधी से मजहब को लेकर एक सवाल पूछा है।
विज्ञापन
भाजपा के लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने इस बार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले ये दोनों नेता कांग्रेस को मुस्लिम लीग बनाकर छोडे़ंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को यह बताना चाहिए कि वे कौन से मजहब को से ताल्लुक रखते हैं।
विज्ञापन
उधर, प्रदेश की भाजपा सरकार से कभी खासे नाराज नजर आने वाले संजय गुप्ता का मिजाज अब बदला सा है। उनका कहना है कि प्रदेश सरकार अब सही काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि हरीश रावत ने तो उत्तराखंड में कांग्रेस को खत्म किया है और राहुल गांधी ने पूरे देश में अपनी पार्टी का सफाया कर दिया। ये हिंदू बाहुल्य देश हैं लेकिन ये नेता हिंदुओं की तो कोई बात नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विधायक संजयगुप्ता ने कहा कि हरीश रावत मोदी वाद को खत्म करने की बात करते हैं, मोदीवाद तो राष्ट्रवाद से जुड़ा है। ये मोदीवाद को क्या खत्म करेंगे। खुद ही खत्म हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने तो संसद में खुद ही अपने आप को पप्पू कह दिया।
संजय गुप्ता का यह भी कहना है कि राहुल गांधी तो भाजपा के मंडल अध्यक्ष के बराबर भी योग्यता नहीं रखते। हर बार उनकी पोल खुल जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिंदू और हिंदुस्तान के लिए जरूरी बताते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी नरेंद्र मोदी का मुकाबला नहीं कर सकते।