फरियादी की मौत से परिवार में मचा कोहराम, लेकिन वहां आने की वजाए फिल्म देखते रहे भाजपा के ये मंत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के जिस मंत्री के सामने फरियादी प्रकाश पांडेय ने जहर खाने की बात कही थी, उस फरियादी की जब मौत हुई तो मंत्री जी वहां जाकर परिवार से मिलने की वजाए फिल्म देखने चले गए।
दून के मैक्स हॉस्पिटल में मंगलवार को प्रकाश पांडेय की मौत के बाद जिस वक्त कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के आने की उम्मीद की जा रही थी, उस वक्त वह रामा पैलेस में गढ़वाली फिल्म ‘बौड़िगी गंगा’का आनंद ले रहे थे।
उनियाल के जनता मिलन कार्यक्रम में ही प्रकाश पांडेय जहर खाकर पहुंचे थे। हालांकि सोमवार को मंत्री मैक्स हॉस्पिटल में होकर जरूर आ गए थे, लेकिन हर कोई ये अपेक्षा कर रहा था कि पांडेय की मौत के बाद मंत्री वहां आकर परिजनों को सांत्वना जरूर देंगे। मंत्री की असंवेदनशीलता पर तरह-तरह की बातें हो रही हैं।
पहले से तय था कार्यक्रम
रामा पैलेस सिनेमा घर में बीते शुक्रवार को रिलीज हुई गढ़वाली फिल्म ‘बौड़िगी गंगा’के शो में मंत्री के आने का कार्यक्रम पहले से तय था। मगर सवाल दूसरा है, जहां पांडेय की मौत से पूरा उत्तराखंड दु:खी है, वहां मंत्री को मनोरंजन से जुडे़ अपने इस कार्यक्रम को क्या रद्द नहीं कर देना चाहिए था ?
उनियाल मंगलवार को सुबह पावकी देवी क्षेत्र में तहसील दिवस के कार्यक्रम में व्यस्त रहे। इस दौरान सवा बारह बजे मैक्स हॉस्पिटल में प्रकाश पांडेय की मौत घोषित हो चुकी थी। उनियाल आज रामा पैलेस में उस वक्त पहुंचे, जबकि इंटरवल हो चुका था।
इसके बाद, उन्होंने अंत तक फिल्म देखी।वैसे, तो त्रिवेंद्र सरकार का कोई मंत्री मैक्स हॉस्पिटल नहीं पहुंचा, लेकिन सुबोध उनियाल से उम्मीद की जा रही थी कि वह सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर जरूर पहुंचेंगे। शनिवार को जहर खाकर पांडेय के भाजपा मुख्यालय पहुंचने के बाद उन्हें मंत्री ने अपनी सरकारी गाड़ी से हॉस्पिटल पहुंचाया था।