उत्तराखंड के BJP मंत्री हरक सिंह रावत समेत छह नेताओं ने कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए पूरा मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत समेत छह नेताओं ने कोर्ट में सरेंडर कर लिया है। आगे जानिए पूरा मामला...
पुलिस पर पथराव और बवाल के आरोपी वर्तमान मंत्री व तत्कालीन कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत समेत छह नेताओं ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। साल 2009 में हुए घटनाक्रम में आरोपी नेताओं के खिलाफ गत सात अप्रैल को गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। न्यायालय ने सभी आरोपियों को जमानत दे दी है।
गौरतलब है कि 21 दिसंबर 2009 को नेता प्रतिपक्ष रहे हरक सिंह रावत के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा कूच किया था। इन नेताओं पर आरोप है कि इन्होंने उस दौरान पुलिस के साथ धक्कामुक्की, पथराव और मारपीट की थी।
इस मामले गत सात अप्रैल को न्यायालय ने आरोपी 25 लोगों के खिलाफ जमानती वारंट जारी किए थे। इनमें 19 आरोपियों कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, हीरा सिंह बिष्ट, प्रदीप टाम्टा, मनीष नागपाल आदि ने 20 अप्रैल को जमानत करा ली थी लेकिन इस दौरान मुख्य आरोपी हरक सिंह रावत, किशोर उपाध्याय, संग्राम सिंह पुंडीर, विनोद रावत, शंकर चंद रमोला और शिवेश बहुगुणा उपस्थित नहीं हुए थे।
ऐसे में न्यायालय ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए थे। मंगलवार को हरक सिंह रावत समेत छह नेताओं ने न्यायालय में सरेंडर किया। इसके बाद सभी को 25-25 हजार रुपये के दो-दो जमानती देने पर न्यायालय ने जमानत दे दी। मामले की अगली सुनवाई चार मई को होगी।