फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP Mahila Morcha calls Congress protest a political gimmick

Dehradun News: भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेसी प्रदर्शन को राजनैतिक नौटंकी बताया

Tue, 09 Dec 2025 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 07:09 PM IST
विज्ञापन
BJP Mahila Morcha calls Congress protest a political gimmick
- मोर्चा अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा, जांच जारी, दोषी को मिलेगी सजा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस पर नर्सिंग बेरोजगार और पुलिस विवाद प्रकरण में राजनीति नौटंकी करने का आरोप लगाया है। कहा, जो दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई, फिलहाल उसकी जांच हो रही है। आगे जो भी दोषी पाया जाएगा, निश्चित कार्रवाई की जाएगी, लेकिन कानून हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं दिया जा सकता।
भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे राजनीतिक नौटंकी करार दिया है। स्पष्ट किया कि जो दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम नर्सिंग आंदोलनकारी और महिला कांस्टेबल के बीच हुआ, उसकी पूरी जांच की जा रही है। सभी पक्षों से पुलिस प्रशासन जानकारी ले रहा है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर उचित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

भट्ट ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी, राज्य का विकास और सुशासन देखकर बौखला गई है। इसलिए प्रत्येक मुद्दे के राजनीतीकरण का प्रयास करती है, जैसा मंगलवार को उनकी महिला मोर्चा ने किया। प्रदेश की जनता की भांति नर्सिंग बेरोजगार युवतियां भी कांग्रेस पार्टी की नीति और नीयत से अच्छी तरह वाकिफ हैं। वह कांग्रेस के राजनीतिक प्रपंच में फंसने वाली नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed