फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP made 2.36 lakh members in six days Maha Sampark Abhiyan starts today Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand BJP: भाजपा ने छह दिन में बनाए 2.36 लाख सदस्य, आज से शुरू होगा महासंपर्क अभियान

Wed, 11 Sep 2024 08:53 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 11 Sep 2024 08:53 AM IST
सार

बीजेपी का आज से महासंपर्क अभियान शुरू है। पार्टी ने संगठन पर्व का पोस्टर लॉच किया और सभी बूथों के लिए सदस्यता किट जारी की।

विज्ञापन
BJP made 2.36 lakh members in six days Maha Sampark Abhiyan starts today Uttarakhand News in hindi
bjp flag

विस्तार

भाजपा ने छह दिन में 2.39 लाख लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया। बुधवार से पार्टी का महासंपर्क अभियान शुरू होगा। इस अभियान में अल्पकालीन विस्तारकों, जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे। मंगलवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने अभियान को लेकर पोस्टर लांच किया। साथ ही सभी बूथों के लिए सदस्यता किट भी जारी की।

विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष कहा कि तीन सितंबर से प्रदेश में शुरू हुए इस अभियान में कल दोपहर 3 बजे तक कुल 2.39 लाख सदस्य बनाए जा चुके हैं। अभी तक यह अभियान व्यक्तिगत संपर्क से आगे बढ़ाया जा रहा था। बुधवार से एक सप्ताह का महाजनसंपर्क अभियान में विधानसभा एवं मंडल स्तर के लिए निर्धारित अल्पकालीन विस्तारक, जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ बूथ स्तर पर संपर्क अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन


अभियान के प्रदेश संयोजक कुलदीप कुमार ने बताया कि प्रदेश के सभी 11729 बूथों पर यह सदस्यता किट भेजी गई है। प्रत्येक किट में केंद्र एवं राज्य सरकार के कामकाज और पार्टी के विचारों से संबंधित प्रपत्र के साथ ऑफलाइन सदस्यता फॉर्म एवं अभियान का स्टीकर दिया गया है। इसमें दिए गए फॉर्म के माध्यम से उन तमाम लोगों को भी पार्टी से जोड़ा जाएगा जिनके पास मोबाइल नंबर नहीं होगा। इस चरण में प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम 200 परिवारों तक संपर्क कर सदस्य बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun Weather:  घंटे भर में 33 एमएम से अधिक बारिश में बने बाढ़ से हालात, स्कूल से लौट रहीं दो किशोरियां बहीं

इस एक सप्ताह के अभियान में निश्चित किए गए अल्पकालीन विस्तारक सातों दिन क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों के साथ मिलकर अभियान को गति देंगे। इस सघन अभियान में सभी विधायक अभी पार्टी पदाधिकारी अपने बूथ पर भी रहेंगे और जो भी बूथ उन्हें दिए गए हैं वहां पर भी अभियान को गति देने का काम करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष स्वयं सभी 19 सांगठनिक जिलों में एक-एक बूथ पर प्रवास कर अभियान को गति देने का काम करेंगे। वह पांच जिलों में जा चुके हैं और अब पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग जिलों के बूथों पर आयोजित कार्यक्रमों में हुए शिरकत करेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed