फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP leader wife absconding in cheque bounce case Attachment notice posted at BJP leader house haridwar

Haridwar: भाजपा नेता के घर चस्पा किया कुर्की का नोटिस, चेक बाउंस के मामले में फरार चल रही पत्नी

Mon, 11 Dec 2023 11:30 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 11 Dec 2023 11:30 AM IST
सार

यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के खतौली थाने से महिला दरोगा के नेतृत्व में पुलिस टीम ज्वालापुर पहुंची और चंद्राचार्य चौक के पास भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष के घर पर कुर्की का नोटिस तामील कराया।

विज्ञापन
BJP leader wife absconding in cheque bounce case Attachment notice posted at BJP leader house haridwar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में यूपी पुलिस ने पहुंचकर ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। भाजपा नेता की पत्नी चेक बाउंस के मामले में लगातार फरार चल रही है। साथ ही महिला की आसपास के क्षेत्र में तलाश भी की गई।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के खतौली थाने से महिला दरोगा लतेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ज्वालापुर पहुंची और चंद्राचार्य चौक के पास भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष आदित्य नागर के घर पर कुर्की का नोटिस तामील कराया। आदित्य की पत्नी मोनिका नागर का चेक बाउंस के मामले में कोर्ट से समन जारी हुआ था, लेकिन महिला कोर्ट में पेश नहीं हो रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: यह कैसी तैयारी...कैंप शुरू न संभावित खिलाड़ियों की सूची, 38वें राष्ट्रीय खेलों की करनी है मेजबानी
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया, लगातार फरार चल रही है। इसके बाद रविवार को टीम ने यहां पहुंचकर पहले महिला की तलाश की, कुछ पता न चलने पर घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि मुजफ्फरनगर से पुलिस टीम यहां आई थी। कुर्की नोटिस चस्पा कर टीम वापस चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed