{"_id":"5b5f289e4f1c1b0c718b6f61","slug":"bjp-leader-lost-his-consciousness","type":"story","status":"publish","title_hn":"इतनी सी बात पर आपा खो बैठा भाजपा नेता, स्कूल बस चालक की कनपटी पर तान दी रिवाल्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इतनी सी बात पर आपा खो बैठा भाजपा नेता, स्कूल बस चालक की कनपटी पर तान दी रिवाल्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पथरी
Updated Tue, 31 Jul 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
gun
भाजपा नेता ने बेटे के स्कूल बस चालक की कनपटी पर लाइसेंसी रिवाल्वर सटा दी और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि इससे पहले भी वह जिला पंचायत सदस्य व कांग्रेस नेता के बेटे समेत कई लोगों को धमका चुका है। फेरूपुर गांव के भाजपा नेता का बेटा जगजीतपुर स्थित स्कूल में पढ़ता है। बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर स्कूल बस में बच्चों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर बस चालक ने बच्चों को फटकार लगाकर कर
माहौल शांत करा दिया। चालक बस से स्कूली बच्चों को फेरूपुर में उतारकर आगे धनपुरा में बच्चों को छोड़ने चला गया। आरोप है कि भाजपा नेता के बेटे ने परिजनों को जानकारी दी, जिस पर भाजपा नेता आपा खो बैठा। रास्ते में बस को रुकवाकर चालक को नीचे उतार लिया और अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर सटाकर धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से गुहार
विज्ञापन
लगाई है। हालांकि देर शाम तक दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास चलता रहा।