फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP leader expressed gratitude after getting approval for road construction

Dehradun News: सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने पर भाजपा नेता का जताया आभार

Sun, 09 Feb 2025 07:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 07:13 PM IST
विज्ञापन
BJP leader expressed gratitude after getting approval for road construction
फोटो....
विज्ञापन

चकराता। तहसील क्षेत्र के कोटी कनासर से नरगाड़ और छतरी खेड़ा तक चार किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों ने भाजपा नेता और एप्पल फेडरेशन के अध्यक्ष प्रताप सिंह रावत का आभार जताया। पर्यटन गांव के नाम से प्रसिद्ध कोटी कनासर के ग्रामीण लंबे समय से इस मोटर मार्ग के निर्माण की मांग कर रहे थे। रविवार को खत स्याणा जगत सिंह राणा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने भाजपा नेता प्रताप सिंह रावत के आवास पर जाकर उनका आभार जताया। कहा कि सड़क का निर्माण हो जाने से क्षेत्र के किसानों, बागवानों को अपनी फसलों को मंडियों तक पहुंचाने में सुविधा होगी। इस मौके पर राहुल पुन, नीरज नौटियाल, बारू राणा, सुल्तान सिंह राणा, जयपाल सिंह राणा, हीरा सिंह राणा, गजेंद्र नौटियाल, बलवीर सिंह राणा, सुंदर सिंह राणा, नैन दास आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed