फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bjp Expelled 59 workers from party For Rebels and anti party activities

भाजपा ने इन 59 कार्यकर्ताओं को पार्टी से किया बाहर, सीएम के विस क्षेत्र में भी तीन पर एक्शन

Fri, 02 Nov 2018 08:42 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 02 Nov 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
Bjp Expelled 59 workers from party For Rebels and anti party activities
ajay bhatt - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड में निकाय चुनाव से पहले भाजपा ने बड़ा एक्शन लिया है। नगर निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे बागियों और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल 59 कार्यकर्ताओं को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

विज्ञापन


सर्वाधिक 18 निष्कासन देहरादून नगर निगम क्षेत्र में हुए हैं। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के विस क्षेत्र की डोईवाला नगर पालिका में क्षेत्र में तीन बागियों पर गाज गिरी है। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के आदेश पर यह एक्शन लिया गया है। 
विज्ञापन


भाजपा ने देहरादून नगर निगम में पार्षदों के पदों पर निर्दलीय उतरे बागियों और भितरघातियों पर कार्रवाई करते हुए मनित वालिया, प्रेमलता बिष्ट, त्रिलोचन, ऋषि थापा, विनोद ध्यानी, वर्षा बड़ौनी, नवनीत काला, संजय बहुगुणा, विनोद नेगी, सुषमा कुकरेती, अभिषेक पंत, कविंद्र सेमवाल, गजेंद्र नेगी, अजय शर्मा, अमित वर्मा, अनूप सक्सेना, कुलदीप कपूर और अनुराग गुप्ता पर कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये कार्यकर्ता हुए बाहर

कोटद्वार नगर निगम में मेयर और पार्षद प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय उतरी विभा चौहान, शशी नैनलवाल और सुधा सती के साथ धीरेंद्र चौहान को निष्कासित किया है। नगर पालिकाओं के अध्यक्ष और पार्षद पद पर बागी प्रत्याशियों में रामनगर पालिका में ममता गोस्वामी, भवाली में लवेंद्र क्वीरा, टनकपुर में विपिन कुमार और भीम राजवार, चंपावत में प्रकाश और दीपक तांगड़ी, अल्मोड़ा में मनोज बिष्ट को बाहर किया गया है।

नगर पालिका डोईवाला में संजय प्रजापति, मधु डोभाल, पुरुषोत्तम डोभाल, शिवालिक नगर में उपेंद्र शर्मा, संजीव चौधरी, अतुल वशिष्ठ, पंकज चौहान, चमन चौहान और अमित पाठक, जोशीमठ में भगवती प्रसाद कर्णवाल, गौचर में मीना लिंगवाल और महाराज सिंह लिंगवाल, पौड़ी में कुसुम चमोली, टिहरी में सुषमा उनियाल, ढालवाला में योगेश राणा, चंबा में निर्मला बिष्ट, सुनीता पुंडीर और सतवीर पुंडीर, उत्तरकाशी में कुलदीप बिष्ट और रुद्रप्रयाग में सुशील बिष्ट को छह वर्ष के लिए निष्कासित किया है। 

इसी तरह नगर पंचायतों में सुलतानपुर में राकेश सैनी और मनोज सैनी, लोहाघाट में गोविंद वर्मा, वनबसा में रानी कापड़ी, स्वर्गाश्रम में मनोज राजपूत, सतपुली में मीनू डंगवाल और जगदंबा डंगवाल, घनसाली में साहिब सिंह कुमाई, लंबगांव में भरोसी देवी और रोशन सिंह रांगड़ और पुरोला में उपेंद्र सिंह असवाल पर निष्कासन की कार्रवाई हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed