फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP election manifesto Report summoned from departments CM Dhami will soon review uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: भाजपा के चुनाव दृष्टिपत्र पर रिपोर्ट तलब, सीएम करेंगे समीक्षा, कितनी घोषणाओं पर हुआ अमल

Thu, 13 Apr 2023 11:18 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 13 Apr 2023 11:18 AM IST
सार

सभी उच्चाधिकारियों को दृष्टि पत्र 25 ‘संकल्प 2022’ की विस्तृत कार्य योजना मांगी है। इस कार्य योजना का प्रस्ताव शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजा जाना है। इसके लिए बुधवार तक का समय तय किया गया था। सीएम कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक, कई विभागों से ब्योरा प्राप्त हो गया है, लेकिन कुछ विभागों ने अभी ब्योरा नहीं दिया है। 

विज्ञापन
BJP election manifesto Report summoned from departments CM Dhami will soon review uttarakhand news in hindi
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री कार्यालय ने सभी विभागों से भाजपा के चुनाव दृष्टिपत्र पर अब तक हुई कार्रवाई का ब्योरा तलब किया है। मुख्यमंत्री जल्द दृष्टिपत्र पर हुई कार्रवाई की समीक्षा करेंगे और इस साल पूरी की जाने वाली घोषणाओं का एजेंडा तैयार कराएंगे।

विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) राधा रतूड़ी ने सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, सचिवों और प्रभारी सचिवों को पत्र भेजा था। सभी उच्चाधिकारियों को दृष्टि पत्र 25 ‘संकल्प 2022’ की विस्तृत कार्य योजना मांगी है। इस कार्य योजना का प्रस्ताव शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजा जाना है।

विज्ञापन


इसके लिए बुधवार तक का समय तय किया गया था।मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक, कई विभागों से ब्योरा प्राप्त हो गया है, लेकिन कुछ विभागों ने अभी ब्योरा नहीं दिया है। ब्योरा मुख्यमंत्री कार्यालय की ईमेल आईडी पर मांगा गया है। उच्चाधिकारियों से एक साल के दौरान दृष्टि पत्र पर हुई कार्रवाई के बारे में भी जानकारी मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े मुद्दों पर प्रदेश सरकार ने की कार्रवाई

बता दें, प्रदेश सरकार ने दृष्टि पत्र को अपना नीति दस्तावेज बनाया है। इसके तहत साल में तीन सिलिंडर मुफ्त देने, महिलाओं को क्षैतिज आरक्षण, समान नागरिक संहिता, लव जिहाद व लैंड जिहाद पर कार्रवाई, जबरन धर्मांतरण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई समेत कई बड़े मुद्दों पर प्रदेश सरकार ने कार्रवाई की है। खेल नीति, खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी समेत कई अन्य चुनावी घोषणाओं पर भी सरकार ने एक साल में निर्णय लिए हैं।

ये भी पढ़ें...Doon-Paonta Sahib Highway: कुल्हाल बॉर्डर पर यमुना नदी पर बनेगा 1.2 किमी लंबा नया पुल, 10 अंडर पास भी बनेंगे

पिछले एक साल में हमारी सरकार ने दृष्टिपत्र पर पूरी गंभीरता और सक्रियता के साथ कार्रवाई की है। समान नागरिक संहिता, जबरन धर्मांतरण और महिला क्षैतिज आरक्षण, राज्य आंदोलनकारियों के लिए क्षैतिज, मुफ्त रसोई गैस सिलिंडर समेत कई अहम फैसले लिए गए हैं। हम आशा करते हैं कि 2024 तक दृष्टि पत्र की अधिकांश घोषणाएं पूरी हो जाएंगी। - महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed