{"_id":"639bdbe5aa766c030848c3b6","slug":"bjp-dehradun-rural-executive-declared-uttarakhand-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP Uttarakhand: भाजपा देहरादून ग्रामीण की कार्यकारिणी घोषित, ऋषिकेश जिला कार्यकारिणी में आठ महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BJP Uttarakhand: भाजपा देहरादून ग्रामीण की कार्यकारिणी घोषित, ऋषिकेश जिला कार्यकारिणी में आठ महामंत्री
Fri, 16 Dec 2022 08:19 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 16 Dec 2022 08:19 AM IST
सार
भाजपा देहरादून ग्रामीण की कार्यकारिणी घोषित की गई। साथ ही भाजपा ऋषिकेश जिले के जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा ने भी जिले की कार्यकारिणी घोषित कर दी।
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : amar ujala
विस्तार
भाजपा देहरादून ग्रामीण की जिलाध्यक्ष मीता सिंह ने जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी है। कार्यकारिणी में मोनिका अग्रवाल, दयानंद जोशी, योगेश त्यागी, नीरज चौहान, अमर सिंह चौहान और रामपाल राजौर को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
जबकि विनोद कश्यप व अमित डबराल को जिला महामंत्री, आशा सक्सेना, अर्चना, नरेश चौहान, सुरेंद्र चौहान, नवीन रावत, गीताराम तोमर को जिला मंत्री, संजय मित्तल को जिला कोषाध्यक्ष, पीयूष गुप्ता को जिला कार्यालय मंत्री व देवेंद्र चावला को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Video Viral: कुकर्म के प्रयास का आरोप लगाने वाले नौकर के हाथ से बह रहा खून, पट्टी बांध रहे विनोद आर्य
विज्ञापन
भाजपा ऋषिकेश जिला कार्यकारिणी में 8 महामंत्री
भाजपा ऋषिकेश जिले के जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा ने जिले की कार्यकारिणी घोषित कर दी। जिसमें दीवान सिंह रावत, दिनेश सती, पंकज शर्मा, मनोज ध्यानी, प्रतीक कालिया, राजकुमार राज, राजेंद्र तड़ियाल और दीपक धमीजा को जिला महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा विनय कंडवाल, गणेश रावत, दिनेश सजवाण, ऊषा कोठारी, पुष्पा ध्यानी व पुष्पा प्रजापति को जिला मंत्री, राहुल अग्रवाल को जिला कोषाध्यक्ष, देवदत्त शर्मा को जिला कार्यालय मंत्री एवं नीलम चमोली को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है।