फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP creates ruckus in Municipal Corporation, Congress raises slogans in protest

Dehradun News: नगर निगम में भाजपा का हंगामा, विरोध में कांग्रेस की नारेबाजी

Wed, 01 Jan 2025 12:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
BJP creates ruckus in Municipal Corporation, Congress raises slogans in protest
I
विज्ञापन

IIअदेयता प्रमाण पत्र जारी करने पर भाजपा ने किया विरोध, चार वार्डों के प्रत्याशियों के नामांकन पर लगाई अपनी आपत्ति
I
I

I
I-कांग्रेसियों ने चारों वार्डों के आरओ से मिलकर रखी अपनी बात
I
I नगर निगम देहरादून में मंगलवार को भाजपा-कांग्रेस के नेताओं ने जबरदस्त हंगामा किया। भाजपा नेताओं ने चार वार्डों के प्रत्याशियों के नामांकन पर आपत्ति लगाई। अदेयता प्रमाण पर सवाल उठाते हुए विधायक उमेश शर्मा काऊ और कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त व निर्वाचन अधिकारियों से शिकायत की। उधर बचाव करते हुए कांग्रेसियों ने भाजपा नेताओं पर लोकतंत्र का दमन करने और अधिकारियों पर दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए नगर निगम में हंगामा किया। निर्वाचन अधिकारियों ने मामले में नगर निगम से आख्या मांगी है। आज चारों प्रत्याशियों के नामांकन पर फैसला होगा।
I
Iमंगलवार की दोपहर विधायक उमेश शर्मा काऊ के नेतृत्व में भाजपाई नगर निगम में पहुंचे। उन्होंने वार्ड-3, 47, 49 और 75 में कांग्रेसियों के प्रत्याशियों की ओर से लगाए गए शपथपत्र में गलत जानकारी देने और नगर निगम की ओर से अदेयता प्रमाण पत्र दिए जाने पर हंगामा किया। इस दौरान इन सभी वार्डों के आरओ के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। भाजपा नेताओं ने जमकर नारेबाजी की और अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की। विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि हमारे प्रत्याशियों ने कई जगह आपत्तियां लगाई हैं। उन्होंने मांग की कि निगम के अधिकारियों ने यदि गलती से कोई प्रमाण पत्र जारी किए गए तो जांच कर उनको निरस्त कर नामांकन भी निरस्त किया जाए। नियम साफ है कि यदि चुनाव लड़ने वाला प्रत्याशी, उसके परिवार के किसी सदस्य या रिश्तेदार का भी निगम की संपत्ति पर कब्जा होगा तो वह चुनाव लड़ने का अधिकारी नहीं होगा।
विज्ञापन

I
I
I
Iउधर, भाजपा की ओर से आपत्तियां लगाए जाने की सूचना जैसे ही कांग्रेसियों तक पहुंची तो प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना और महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में कांग्रेस नेता मौके पर पहुंच गए और नगर निगम में धरने पर बैठ गए। इस दौरान भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने नगर आयुक्त नमामि बंसल से भी मुलाकात की, लेकिन नगर निगम ने चुनाव आयोग का मामला होने की बात कही। इसके बाद कांग्रेसियों ने संबंधित वार्डों के आरओ से मुलाकात की और अपनी बात रखी। आरओ ने मामले में नगर निगम से आख्या भी मांगी है। इस दौरान वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, सरफराज अंसारी, इलियास अंसारी, रोबिन त्यागी सहित अन्य कांग्रेस मौजूद रहे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article