{"_id":"574bb35d4f1c1beb4d108fd8","slug":"bjp-core-committee-meeting-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP ने नेतृत्व पर छोड़ा राज्यसभा चुनाव का फैसला, कोर कमेटी की मीटिंग आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BJP ने नेतृत्व पर छोड़ा राज्यसभा चुनाव का फैसला, कोर कमेटी की मीटिंग आज
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 30 May 2016 10:03 AM IST
विज्ञापन
सतपाल महाराज
- फोटो : file photos
उत्तराखंड विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान किरकिरी के बाद अब भाजपा राज्यसभा चुनाव को लेकर फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। संख्या बल के हिसाब से भाजपा अकेले अपने दम पर किसी को राज्यसभा में भेजने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन
ऐसे में भाजपा ने सतपाल महाराज को राज्यसभा प्रत्याशी बनाकर तुरुप का पत्ता फेंकने की कोशिश की थी, लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया है। इसके बाद फैसला पार्टी कोर कमेटी पर छोड़ दिया गया है। इस मुद्दे को लेकर भाजपा कोर कमेटी की मीटिंग सोमवार को होगी।
विज्ञापन
राज्यसभा चुनाव में भाजपा कांग्रेस को घेरने की कोशिश करेगी। इसके लिए पार्टी ने अपने सभी विकल्प खुले रखे हैं। चाहे वह पीडीएफ को समर्थन देने की बात हो या फिर राज्यसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारने की। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट अभी पीडीएफ को समर्थन देने के सवाल पर कह रहे हैं कि अभी हमारे पास उनकी तरफ से कोई प्रस्ताव नहीं आया है। लेकिन जानकारों का कहना है कि भाजपा और पीडीएफ के बीच इस मुद्दे को लेकर खिचड़ी पक रही है।
विज्ञापन
भाजपा पीडीएफ को राज्यसभा सीट ऑफर कर हरीश रावत सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर सकती है। इन सभी मुद्दों को लेकर सोमवार को भाजपा कोर कमेटी की मीटिंग बुलाई गई है। मीटिंग में भाग लेने के लिए भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू देहरादून पहुंच रहे हैं। मीटिंग के बाद राज्यसभा चुनाव को लेकर पार्टी अपनी रणनीति का खुलासा करेगी।