फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP Chief JP Nadda Visits Uttarakhand Today: JP Nadda will uttarakhand every month

मिशन 2022: अब हर महीने उत्तराखंड आएंगे जेपी नड्डा, कहा- पार्टी की गरिमा के अनुरूप व्यवहार करें जनप्रतिनिधि

Sat, 21 Aug 2021 12:07 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 21 Aug 2021 12:07 AM IST
सार

अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन जेपी नड्डा ने सभी पदाधिकारियों, मंत्रियों, सांसदों, विधायकों के प्रवास पर जोर दिया।

विज्ञापन
BJP Chief JP Nadda Visits Uttarakhand Today: JP Nadda will uttarakhand every month
जेपी नड्डा का स्वागत करते सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव में भाजपा की तैयारियों पर निरंतर नजर रखने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा खुद मोर्चे पर नजर आएंगे। उन्होंने तय किया है कि वह विधानसभा चुनाव तक हर महीने उत्तराखंड का प्रवास करेंगे।

विज्ञापन


अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन नड्डा ने सभी पदाधिकारियों, मंत्रियों, सांसदों, विधायकों के प्रवास पर जोर दिया। सूत्रों के मुताबिक, नड्डा के पास यह फीडबैक था कि पार्टी के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि अपने-अपने प्रभार क्षेत्रों में प्रवास नहीं कर रहे हैं। 
विज्ञापन


हरिद्वार: सीएम धामी बोले- 45 दिन में जनहित में लिए गए 70 महत्वपूर्ण निर्णय, लक्ष्य आधारित कार्य चार महीने में पूरे होंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के दौरान उन्होंने प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से पूछा कि वे बताएं कि उन्होंने अपने जिले में पिछले एक महीने के दौरान कितने प्रवास किए।

नड्डा ने निर्देश दिए कि सितंबर माह से प्रत्येक पदाधिकारी, मंत्री व जनप्रतिनिधि न सिर्फ प्रवास करेंगे बल्कि इसकी जानकारी प्रदेश संगठन को देंगे। प्रदेश कार्यालय का मंत्री उन्हें प्रवास की सूचना सीधे उपलब्ध कराएंगे।इस सूचना के साथ प्रवास के फोटोग्राफ भी भेजने होंगे।

मंत्रियों को पढ़ाया अनुशासन और गरिमा का पाठ

मंत्रियों और संगठन की प्रमुख समितियों के प्रभारियों की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा की पाठशाला में अनुशासन और गरिमा का पाठ पढ़ाया गया। नड्डा ने कहा कि अनुशासन को लेकर पार्टी की अलग पहचान है। हमें पार्टी गरिमा के अनुरूप व्यवहार करना है। बैठक में उन्होंने मंत्रियों से उनके विभागों की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ली। 

मंच पर ये रहे मौजूद
बैठकों के मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के अलावा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार बैठे। 

ये प्रमुख नेता रहे उपस्थित
पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व सांसद अनिल बलूनी, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, कुलदीप कुमार, सुरेश भट्ट, प्रदेश सरकार के मंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल को छोड़कर सांसद, विधायक व प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed