फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   BJP can bet on sympathy in the by-election bageshwar Can give ticket to Chandan Ram Das family

Uttarakhand By-Election: बागेश्वर के चुनावी समर में पार्टियों ने कसी कमर, सहानुभूति का दांव चल सकती है भाजपा

Wed, 09 Aug 2023 01:25 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 09 Aug 2023 01:25 PM IST
सार

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि जल्द प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। माना जा रहा कि जल्द ही पार्टी उपचुनाव की उम्मीदवारी के लिए संभावित दावेदारों के नामों का पैनल तैयार कर सकती है। सबसे ज्यादा संभावना चंदन राम दास की पत्नी पार्वती दास को उम्मीदवार बनाने की जताई जा रही।

विज्ञापन
BJP can bet on sympathy in the by-election bageshwar Can give ticket to Chandan Ram Das family
भाजपा-कांग्रेस - फोटो : Social Media

विस्तार

उपचुनाव का एलान होने के साथ ही बागेश्वर विधानसभा के चुनावी समर के लिए सत्तारूढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने कमर कस ली है। बागेश्वर सीट पर लगातार भगवा बुलंद करने वाली भाजपा एक बार फिर उपचुनाव में सहानुभूति का दांव चल सकती है।

विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के निधन से खाली हुई इस सीट पर दास के परिवार से ही किसी सदस्य को पार्टी मैदान में उतारने की सोच रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, सबसे ज्यादा संभावना चंदन राम दास की पत्नी पार्वती दास को उम्मीदवार बनाने की जताई जा रही। हालांकि, चर्चा यह भी है कि पत्नी के अनिच्छुक होने पर उनके सुपुत्र पर दांव लगाया जा सकता है।

विज्ञापन

बहरहाल अभी पार्टी ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि जल्द प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। माना जा रहा कि जल्द ही पार्टी उपचुनाव की उम्मीदवारी के लिए संभावित दावेदारों के नामों का पैनल तैयार कर सकती है। चूंकि, नामांकन की प्रक्रिया 10 से 17 अगस्त तक होनी है, इसलिए अभी पार्टी के पास प्रत्याशी का नाम तय करने का समय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपचुनाव की तैयारी का मंत्र दे गए थे बीएल संतोष

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष पिछले दिनों उत्तराखंड दौरे पर थे। दो दिवसीय दौरे में उन्होंने बागेश्वर उपचुनाव की तैयारी को लेकर प्रदेश के शीर्ष नेताओं संग अलग से बैठक की थी। इस बैठक में उन्होंने प्रदेश नेतृत्व को उपचुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया था। पार्टी चंपावत उपचुनाव की तर्ज पर बागेश्वर उपचुनाव में भी रिकार्ड जीत दर्ज करना चाहती है।

भाजपा ने संगठन, मंत्री, सांसद सभी को झोंका

उपचुनाव में पार्टी की जीत के लिए भाजपा ने संगठन, सरकार के मंत्री और सांसदों को झोंक दिया है। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट को उपचुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बागेश्वर विधानसभा में संगठन के चार मंडल हैं। पार्टी सांसद अजय भट्ट व अजय टम्टा को दो-दो मंडलों की जिम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड में बारिश का कहर: सात लोगों की मौत, मलबे में समाई मेहनत की कमाई, आंखों के सामने उजड़ते घर, तस्वीरें

बागेश्वर उपचुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार है। चुनाव प्रबंधन की टोली पिछले एक माह से बागेश्वर में काम कर रही है। बूथ और शक्ति केंद्रों की बैठकें शुरू हो गई हैं। जल्द प्रत्याशी की घोषणा करेंगे। विश्वास है कि भाजपा भारी मतों के साथ चुनाव जीतेगी और सभी विपक्षी उम्मीदवारों की जमानत जब्त होगी। केंद्रीय नेतृत्व का प्रवास होगा। मैं भी वहां जाऊंगा। -महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed