फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bird Flu News In Uttarakhand: Two Crow Found Dead in Dehradun Ssp Office

देहरादून: एसएसपी कार्यालय परिसर में मृत मिले कौवे, पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप

Tue, 05 Jan 2021 09:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 05 Jan 2021 09:45 PM IST
सार

  • बर्ड फ्लू की आशंका के चलते जांच के लिए सीवीओ को सौंपा

विज्ञापन
Bird Flu News In Uttarakhand: Two Crow Found Dead in Dehradun Ssp Office
देहरादून एसएसपी कार्यालय में मृत मिले कौवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून एसएसपी कार्यालय परिसर में मंगलवार सुबह दो कौवों के मृत पाए जाने पर अधिकारियों, पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। कौवों के बर्ड फ्लू से मरने की आशंका से अधिकारियों ने तत्काल इसकी जानकारी प्रभागीय वनाधिकारी को दी। इसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और मृत कौवों को कब्जे में लिया। फिलहाल एहतियात के तौर पर मृत कौवों को चीफ वेटनरी अफसर (सीवीओ) को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन


घटनाक्रम के मुताबिक, एसएसपी कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मियों ने परिसर में मंगलवार को दो कौवों को मृत पाया। इसके बाद बर्ड फ्लू की आशंका को लेकर पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी अधिकारियों को दी गई तो अधिकारियों ने तत्काल प्रभागीय वन अधिकारी को अवगत कराया।
विज्ञापन


बता दें कि इन दिनों देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू को लेकर तमाम तरह की सूचनाएं आ रही हैं। ऐसे में पक्षियों के मृत पाए जाने की स्थिति में उनके बर्ड फ्लू से मरने की आशंकाएं जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अभी तक उत्तराखंड में बर्ड फ्लू से पक्षियों के मरने की कोई जानकारी नहीं आई है। रेस्क्यू टीम में शामिल विशेषज्ञों का भी मानना है कि कौवों की मौत बर्ड फ्लू बीमारी से नहीं हुई है। क्योंकि उनमें शरीर फूलने जैसे कोई लक्षण नहीं हैं। मृत कौवों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच के बाद मौत के कारणों का पता चल जाएगा। 

उत्तराखंड में जारी हो चुका अलर्ट

हिमाचल में बर्ड फ्लू का मामला सामने आने पर उत्तराखंड में भी मुख्य वन्यजीव प्रातिपालक ने सोमवार को अलर्ट जारी कर दिया था। मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक जेएस सुहाग ने केंद्रीय गाइडलाइन का हवाला देते हुए सभी जलाशयों, आद्र भूमि आदि पर विशेष निगाह रखने को कहा है। यही वे स्थान हैं जहां प्रवासी पक्षी अधिक संख्या में पहुंचते हैं। 

आसन बैराज, झिलमिल, नानक सागर, तुमड़िया, बैगुल आदि में लगातार निगरानी के लिए कहा गया है। ये वे क्षेत्र हैं जहां बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी हर साल पहुंचते हैं। कहा गया है कि अगर एक भी पक्षी मरा हुआ पाया जाता है तो सैंपल लिया जाए और आधे घंटे के अंदर-अंदर वन्यजीव प्रतिपालक को सूचित किया जाए।

वहीं, प्रवासी पक्षियों के आने के कारण कॉर्बेट नेशनल पार्क में भी बर्ड फ्लू फैलने का खतरा है। इस पर वन विभाग ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। विभागीय कर्मी सभी संवेदनशील क्षेत्रों में पक्षियों की निगरानी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed