फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bird Festival: Bird lovers visit councils in Asan lake

बर्ड फेस्टिवल: आसन झील में पक्षी प्रेमियों ने किए परिदों के दीदार

Sun, 01 Dec 2019 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Bird Festival: Bird lovers visit councils in Asan lake
आसन कंजरवेशन रिजर्व में बर्ड वॉचिंग करती विदेशी सैलानी। - फोटो : VIKAS NAGAR
देश के पहले वेटलैंड आसन कंजरवेशन रिजर्व में शनिवार को दो दिवसीय बर्ड फेस्टिवल की शुरुआत हो गई। महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रमुख वन संरक्षक जयराज ने किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बर्ड वॉचिंग की अपार संभानाएं हैं। यहां के युवाओं को गाइडों के रूप में प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जा सकता है। कहा उत्तराखंड में चिड़ियाओं की करीब 710 प्रजातियां मिलती हैं। यह पूरे भारत में मिलने वाली चिड़ियाओं की करीब 50 प्रतिशत हैं। बताया कि जल्द ही वन महकमा चिड़ियाओं के संवर्धन से जुड़ी योजनाओं की शुरुआत करेगा। चिड़िया पर्यावरण के लिए बेहद जरूरी होती हैं। इन योजनाओं के माध्यम से लोगों को चिड़ियाओं के बचाव और उनके वास स्थानों के बारे में जानकारी दी जाएगी। चिड़ियाओं पर एक बुकलेट भी जारी की जाएगी। जिसके माध्यम से लोगों को चिड़ियाओं की प्रजातियों के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने लोगों से पेड़ों के संवर्धन की भी अपील की। कहा कि पेड़ों को काटने की जगह उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी से शिफ्ट किया जा सकता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एकलव्य आदर्श विद्यालय कालसी, एआरवी एकेडमी कुंजाग्रांट, जूनियर हाईस्कूल ढालीपुर के छात्रों ने भी प्रतिभाग किया। उन्होंने वन कर्मियों को गाइडों के साथ मिलकर विभिन्न प्रकार की चिड़ियाओं का दीदार किया। आस्ट्रेलिया से आए विदेशी सैलानियों ने भी दूरबीन की सहायता से रिजर्व में चिड़ियाओं का दीदार किया। इस अवसर पर मुख्य वन संरक्षक संरक्षक गढ़वाल जीएस पांडेय, मुख्य वन संरक्षक इको टूरिज्म वीके गांगटे, चीफ अनुश्रवण धनंजय मोहन, मनोज चंदन, डीएफओ दीप चंद आर्य, रेंजर जवाहर सिंह, पूजा रावल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed