{"_id":"5a9be62f4f1c1b28428b873a","slug":"bike-suddenly-burned-on-petrol-pump","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप पर अचानक धू-धू कर जलने लगी बाइक, मच गई अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप पर अचानक धू-धू कर जलने लगी बाइक, मच गई अफरातफरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 04 Mar 2018 06:03 PM IST
विज्ञापन
petrol pump
पेट्रोल पंप पर अचानक एक बाइक में आग लग गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
रविवार को शिवपुरम निवासी मोनू बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए पनियाला रोड स्थित एक पंप पर गया था। जैसे ही मोनू ने पेट्रोल पंप पर बाइक को रोका तो उसमें से धुआं निकलने लगा। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों की सजगता के कारण आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया।
Trending Videos
समझ नहीं पाया बाइक सवार पहले...
petrol pump
पहले तो मोनू और पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने समझा कि वैसे ही बाइक से वैसे ही धुआं निकल रहा होगा, लेकिन इसके बाद एक दम बाइक में आग लग गई। आग लगती देख मोनू और कर्मचारी बाइक को पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर ले गए।
इस दौरान लोगों ने पानी की तलाश में इधर-उधर भागने लगे, लेकिन पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने पानी से आग को बुझाने से लोगों को रोका और इससे पहले की आग विकराल रूप धारण करती अग्निशमन रोधी उपकरण से आग पर काबू पा लिया गया।
इस दौरान लोगों ने पानी की तलाश में इधर-उधर भागने लगे, लेकिन पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने पानी से आग को बुझाने से लोगों को रोका और इससे पहले की आग विकराल रूप धारण करती अग्निशमन रोधी उपकरण से आग पर काबू पा लिया गया।