{"_id":"5f6ce30c8ebc3e20382cc297","slug":"bike-scooty-collision-scooty-rider-dies-vikas-nagar-news-drn3570878130","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक-स्कूटी की टक्कर, स्कूटी सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक-स्कूटी की टक्कर, स्कूटी सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेलाकुई। मुख्य बाजार में बाइक-स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी सहसपुर में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
घटना बीते बुधवार की देर रात करीब 10:30 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि मुख्य सड़क पर बाइक और स्कूटी की टक्कर हो गई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में उज्ज्वल यादव (26) पुत्र बालेश यादव निवासी हरिपुर सेलाकुई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, बाइक सवार आकाश पुत्र संतराम निवासी पीठवाली गली सेलाकुई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से सीएचसी सहसपुर में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
थानाध्यक्ष विपिन बहुगुणा ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई है।