{"_id":"64a5155f51adbb9cb00b20f3","slug":"bike-riding-miscreants-mounted-bike-on-inspector-injured-rudrapur-uttarakhand-news-in-hindi-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: बदमाशों ने दरोगा पर चढ़ाई बाइक, दोनों टांग टूटने से गंभीर घायल, पुलिस ने आरोपियों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: बदमाशों ने दरोगा पर चढ़ाई बाइक, दोनों टांग टूटने से गंभीर घायल, पुलिस ने आरोपियों को दबोचा
Wed, 05 Jul 2023 01:33 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी,रुद्रपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी,रुद्रपुर।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 05 Jul 2023 01:33 PM IST
सार
बाइक सवार दो युवकों ने दरोगा मोहन भट्ट पर बाइक चढ़ा उन्हें घायल कर दिया। उनका शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया है।
विज्ञापन
उत्तरकाशी पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सिडकुल चौकी में तैनात दरोगा मोहन भट्ट पर बदमाश बाइक सवारों ने बाइक चढ़ा दी। दरोगा की दोनों टांग टूटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है। मंगलवार रात दो बाइक सवारों ने मेट्रोपोलिस के नजदीक एक महिला से छीनाझपटी की थी। इसके बाद युवक नैनीताल हाईवे की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Joshimath Landslide: दरार वाले 984 भवनों को बनाया जाएगा रहने लायक, बरसात के बाद शुरू होगा रेट्रोफिटिंग का काम
विज्ञापन
इधर सिडकुल चौक में तैनात पुलिस को इसकी सूचना मिली। पुलिस बाइक सवारों को पकड़ने के लिए मुस्तैद हो गई। तब तक सामने से आए बाइक सवार दो युवकों ने दरोगा मोहन भट्ट पर बाइक चढ़ा उन्हें घायल कर दिया। उनका शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया है।
विज्ञापन