फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bike collided with cattle on Sunday night near Shitala

Dehradun News: बाइक गोवंश से टकराई, एक की मौत, दूसरा घायल

Tue, 21 Nov 2023 12:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with cattle on Sunday night near Shitala
Iरविवार की रात्रि शीतला पुल के समीप हुआ हादसा
विज्ञापन

I

Iमोहित अपने दोस्त आशीष के साथ रामपुर से लौट रहा था विकासनगरI

दून-पांवटा राष्ट्रीय मार्ग पर शीतला पुल के निकट रविवार की रात्रि बाइक गोवंश से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दून अस्पताल में इलाज के दौरान एक की मौत हो गई, दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक मोहित रावत (30) निवासी ग्राम बुरास्वा तहसील चकराता रामपुर स्थित सारा फार्मा सिटी की एक कंपनी में काम करता था। रविवार की रात वह अपने दोस्त आशीष वर्मा निवासी बुरास्वा के साथ बाइक से विकासनगर लौट रहा था। सहसपुर थाना क्षेत्र के शीतला नदी पुल के समीप बाइक गोवंश से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर भिजवाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को दून अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टर ने मोहित रावत को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Iछह भाई-बहनों में सबसे छोटा था मोहितI
प्रधान सुशीला रावत ने बताया, मृतक मोहित छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था। चार वर्ष पूर्व उसके पिता का निधन हो गया था। तब से वह विकासनगर में चाचा के यहां रह रहा था। चाचा सीनियर बैंक मैनेजर हैं। मोहित की मौत की खबर से गांव में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हरिपुर यमुना पुल पर उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed