फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bike And Truck Accident in nainital on diwali youth Killed

दिवाली पर घर में छाया मातम, घूमने निकले दो दोस्तों की बाइक ट्रक से टकराई, एक की मौत

Sat, 26 Oct 2019 10:24 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किच्छा(ऊधमसिंह नगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किच्छा(ऊधमसिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 26 Oct 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
Bike And Truck Accident in nainital on diwali youth Killed
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

नैनीताल से बरेली फन सिटी घूमने जा रहे दो दोस्तों की बाइक शुक्रवार को हल्द्वानी बाईपास पर खुरपिया गेट के सामने ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। मृतक बाइक सवार दुर्घटना के समय हेलमेट पहने हुआ था।

विज्ञापन


दुर्घटना का कारण एक ट्रक को ओवरटेक करना बताया जा रहा है। शुक्रवार दोपहर तीन बजे के आसपास नैनीताल के मल्लीताल के आवागढ़ कंपाउंड निवासी कुवैद सुल्तान (25) पुत्र अकरम इसी कंपाउड में रहने वाले अपने दोस्त कृष्णा शाह (21) पुत्र अनिल शाह के साथ बाइक (यूके 04यू 3584) से बरेली जा रहे थे। बाइक कुवैद चला रहा था कृष्णा पीछे बैठा था। कुवैद ने हेलमेट पहन रखा था।

विज्ञापन

किच्छा नगर से लगभग दो किलोमीटर पहले खुरपिया गेट के सामने एक ट्रक को ओवरटेक करते समय सामने से कोई अन्य वाहन आने से उनकी बाइक बरेली की ओर ही जा रहे ट्रक से टकरा गई।

दुर्घटना के बाद कुवैद के सिर पर गंभीर चोट आई जबकि कृष्णा मामूली घायल हो गया। वहां मौजूद राहगीरों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने कुवैद को मृत घोषित किया।

दुर्घटना की सूचना पर सीओ सुरजीत कुमार, कोतवाल उमेश कुमार मलिक समेत तमाम पुलिस बल अस्पताल पहुंचे। सीओ सुरजीत कुमार ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रक को लोगों ने पीछा करके सूरजमल कॉलेज के पास पकड़ लिया। ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed