फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   big secret of mankind in Shivalik range

शिवालिक रेंज में छिपा है मानव जाति का बड़ा राज, खोज में जुटे विज्ञानी

Thu, 01 Feb 2018 03:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 01 Feb 2018 03:07 PM IST
विज्ञापन
 big secret of mankind in Shivalik range
shiwalik range - फोटो : 4.bp.blogspot.com

सैकड़ों सालों से विवादों की जड़ बने मानव जाति के इस सवाल का जवाब शिवालिक रेंज से मिल सकता है।

विज्ञापन


मानव का निकटतम पूर्वज कौन है? इस रहस्य के पर्दा उठाने के लिए मानव विज्ञानी अभी तक आदि मानव, कपि मानव से मनुष्य के क्रमिक विकास को जोड़ रहे हैं, लेकिन कुछ हाथ नहीं लग पाया है। 

एंथ्रोपोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया (एएसआई) में आयोजित ‘शिवालिक उत्खनन-होमोसैपियंस की यात्रा’ कार्यशाला के अंतिम दिन विज्ञानियों ने उम्मीद जाहिर की है कि इस सवाल का जवाव 2400 किमी लंबी शिवालिक रेंज में मिल सकता है। इस रेंज में जीवाश्म बड़ी मात्रा में उपलब्ध हैं और सुरक्षित हैं। इसी रेंज में शिवापिथिकस, रामापिथिकस आदि के जीवाश्म मिले। 

विज्ञापन

शिवालिक रेंज में सबसे अधिक जीवाश्म मिलने की गुंजाइश

 big secret of mankind in Shivalik range
यहां मिट्टी का कम्पोजीशन ऐसा है कि इसमें जीवाश्म सुरक्षित रहते हैं
कार्यशाला में बताया गया कि हिमालय की तलहटी शिवालिक रेंज में सबसे अधिक जीवाश्म मिलने की गुंजाइश है। यहां की मिट्टी का कम्पोजीशन ऐसा है कि इसमें जीवाश्म सुरक्षित रहते हैं। यहां वातावरण वन्य जीवों और मानवों दोनों के लिए उपयुक्त रहा है।

यहां न अधिक ठंड  रही है और न अधिक गर्मी। अधिक ठंड और अधिक गर्म इलाकों में जीवाश्म नष्ट हो जाते हैं। सबसे अधिक जीवाश्म मिलने की उम्मीद शिवालिक और नर्मदा घाटी में बताई गई। इन दोनों स्थानों पर मानव, स्तनपायी तथा अन्य जीवों के जीवाश्म मिले।

कार्यशाला में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के मानव विज्ञानी प्रोफेसर राजन गौड़, वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान के डॉ. आरके सहगल ने अपनी शोध प्रस्तुति दी। हाल में ही नैनीताल के कालागढ़ से एक जीवाश्म मिला है। इसकी जांच कराई जा रही है। माना जा रहा है कि यह जीवाश्म नर वानर का हो सकता है। इस मौके पर एएसआई के रीजन आफिस प्रभारी डॉ. हर्षवर्धन ने शिवालिक क्षेत्र में जीवाश्मों की खोज और उत्खनन के संबंध में भावी कार्ययोजना के संबंध में बताया। इस मौके पर जीवाश्म के संबंध में पता करने के लिए टेफोनोमी, इंडीकेटर स्पेसीज मेथड, प्रोक्सीमिटी मेथड, इकोलोजिकल डायवर्सिटी समेत विभिन्न जांच तकनीक के संबंध में जानकारी दी गई। 
 

पैनल डिस्कशन में दिए सुझाव

 big secret of mankind in Shivalik range
जीवाश्म महत्व के स्थानों की सुरक्षा हो - फोटो : amar ujala
-शिवालिक क्षेत्र में तत्काल जीवाश्म के लिए उत्खनन शुरू किया जाए।
-देश के विभिन्न हिस्सों में देशों में उत्खनन किया जाए जिससे मानव क्रमिक विकास, जलवायु अनुकूलन का पता चले।
-जीवाश्म महत्व के स्थानों की सुरक्षा हो, अवैध कब्जों को रोका जाए।
-ऐसे स्थानों पर म्यूजियम स्थापित किए जाएं।
-एएसआई मानव विज्ञान के क्षेत्र में काम कर रहे अन्य संस्थानों  को साथ ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed