फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Big Fraud in cbse exam marking in dehradun

गजब! लिखित परीक्षा में मिले 5, लेकिन मौखिक में आए 25 अंक, देखकर हैरानी में पड़ी सीबीएसई की टीम

Sat, 17 Nov 2018 09:46 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 17 Nov 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
Big Fraud in cbse exam marking in dehradun
exam

स्कूल के स्तर पर हुई मौखिक परीक्षा में 25 अंक और बोर्ड के स्तर से हुई लिखित परीक्षा में महज पांच अंक। इस गड़बड़ी को पकड़ने के बाद देहरादून सीबीएसई क्षेत्रीय कार्यालय ने 699 स्कूलों को पत्र भेजकर चेताया है। क्षेत्रीय कार्यालय ने साफ कर दिया है कि इस बार से मूल्यांकन सही किया जाए ताकि सही छात्र को सही अंक मिल सकें।

विज्ञापन


दरअसल, गत वर्ष हुई परीक्षाओं का विश्लेषण किया गया तो कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं। इसमें सबसे मुख्य बात है लिखित और मौखिक परीक्षाओं के अंकों में तालमेल न होना। 699 स्कूलों में ऐसे छात्र सामने आए, जिनके मौखिक परीक्षाओं में तो 30 में से 26 से 28 अंक थे लेकिन लिखित परीक्षा में महज तीन से पांच अंक हासिल किए थे।
विज्ञापन


ऐसे सभी स्कूलों को चिन्हित कर सीबीएसई ने चेतावनी पत्र जारी किए हैं। सीबीएसई के मुताबिक इस बार परीक्षाओं में सभी छात्रों को स्कूल के स्तर पर मौखिक परीक्षा का मूल्यांकन सही होना चाहिए, ताकि लिखित परीक्षा और मौखिक परीक्षा के अंक बेमेल न हों। बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि अगर गड़बड़ी की गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सेटिंगबाज स्कूलों पर कसी लगाम

सीबीएसई देहरादून ने उन सभी स्कूलों का धंधा भी चौपट कर दिया है जो कि हर साल बाहरी छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं में बैठा देते थे। तमाम ऐसे भी स्कूल थे जो कि दूसरी जगहों से फेल होकर आने वाले छात्रों को नई कक्षा में दाखिला दे देते थे। बोर्ड की पकड़ में इस साल जो भी मामले आए हैं, उन पर सख्त कार्रवाई की गई है।

हमने स्कूलों के रिजल्ट का विश्लेषण किया तो पता चला कि छात्र के लिखित परीक्षा में बेहद कम अंक हैं और मौखिक परीक्षा में 90 प्रतिशत से ऊपर अंक हैं। ऐसे सभी स्कूलों को चेतावनी जारी की गई है। भविष्य में मूल्यांकन पर बारीक नजर रखी जाएगी।
 - रणबीर सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी, सीबीएसई देहरादून
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed