{"_id":"578f4dc44f1c1b1a7fc4be52","slug":"big-fire-in-furniture-showroom","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्नीचर के शोरूम में लगी भयानक आग, भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्नीचर के शोरूम में लगी भयानक आग, भारी नुकसान
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 20 Jul 2016 03:40 PM IST
विज्ञापन
big fire in furniture showroom
- फोटो : anildogra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकराता रोड स्थित नवीन फर्नीचर में भयानक आग लगने से लाखों का सामान खाक हो गया। फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां आग पर काबू करने के लिए मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर बाद अचानक नवीन फर्नीचर के शो रूम में आग लग गई। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया गया कि आग में लाखों का फर्नीचर स्वाह हो गया।
विज्ञापन
आग लगने से कैंटीन में रखा सामान स्वाह
उधर, चिन्यालीसौड़ में सोमवार देर रात तहसील परिसर स्थित कैंटीन में आग लगने से सारा सामान स्वाह हो गया। अग्निकांड में कैंटीन संचालक को करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
सोमवार देर रात करीब तहसील परिसर स्थित भगवती नौटियाल की कैंटीन में आग लग गई। तहसील कार्यालय में आपदा ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को इसका पता लगा। मौके पर पहुंची पुलिस टीम के पास आग बुझाने के कोई संसाधन नहीं थे। पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कैंटीन में रखा सारा सामान स्वाह हो गया।