फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Big change in Gangotri glacier may create water problem in future

गंगोत्री ग्लेशियर में हो रहे इस बड़े बदलाव से खड़ा हो सकता है जल संकट, वैज्ञानिकों ने जताई चिंता

Mon, 29 Apr 2019 08:13 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 29 Apr 2019 08:13 AM IST
विज्ञापन
Big change in Gangotri glacier may create water problem in future
गंगोत्री ग्लेशियर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

गंगोत्री ग्लेशियर में हो रहे इस बड़े बदलाव के कारण भविष्य में जल संकट से पैदा हो सकता है। जल पुरुष सचिदानंद भारती ने कहा कि जैव विविधता पानी पर निर्भर करती है। गोमुख ग्लेशियर पर आज तक सबसे अधिक अध्ययन हुए हैं।

विज्ञापन

 

आंकड़े बता रहे हैं कि गोमुख ग्लेशियर हर साल 20 से 22 फुट पीछे खिसक रहा है, जो चिंताजनक है। यदि भविष्य में जल संकट से निपटना है तो पहाड़ों में पानी को रोकने के ठोस कदम उठाने होंगे।

विज्ञापन


हिमालयन अभ्युदय सामाजिक संस्थान, उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी परिषद् एवं उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से ‘भारत में जैव विविधता संरक्षण, मुद्दे, चुनौतियां समाधान एवं दूरस्थ शिक्षा की भूमिका’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता सचिदानंद ने जंगलों को आग से बचाने के लिए चाल खाल को जरूरी बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने यह जानकारी दी कि भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं को कैसे बचा जा सकता है। सेमिनार को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र के निदेशक डॉ. एनपीएस बिष्ट ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास एवं पर्यावरण संतुलन के लिए अंतरिक्ष आधारित सूचना तकनीकों का महत्वपूर्ण योगदान है।

 

कहा कि उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र प्रदेश के विभिन्न प्राकृतिक संसाधनों मसलन जल, जंगल व जमीन का उपग्रहों के माध्यमों से आंकडे़ एकत्र करता है। जिसके जरिए योजनाएं बनाने में आसानी हुई है। विशिष्ट अतिथि डॉ. पुष्पेंद्र कुमार शर्मा ने जैव विविधता संरक्षण पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed