{"_id":"65c7d9aae031882b7401ac57","slug":"big-action-by-antf-on-drugs-three-smugglers-caught-with-smack-and-hashish-dehradun-news-c-5-1-drn1030-347278-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun Crime: नशे पर एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, स्मैक और चरस के साथ तीन तस्कर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun Crime: नशे पर एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, स्मैक और चरस के साथ तीन तस्कर पकड़े
Sun, 11 Feb 2024 06:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 06:47 PM IST
सार
आरोपी कई वर्षों से उत्तराखंड में स्मैक की तस्करी कर रहे थे। दोनों आरोपी बरेली के रहने वाले हैं और उन्होंने यह स्मैक बरेली से ही खरीदी थी।
विज्ञापन
गिरफ्तारी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नशे के खिलाफ प्रदेश की एएनटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। कुमाऊं यूनिट ने 1.06 किलोग्राम स्मैक के साथ बरेली के दो तस्करों को पकड़ा है। इसके साथ ही गढ़वाल यूनिट ने उत्तरकाशी के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। स्मैक की खेप को खटीमा में नेपाल के तस्कर को बेचा जाना था। उसके बाद इसे राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में छोटे-छोटे तस्करों के हाथों सप्लाई कराने की योजना थी। तीनों आरोपियों को न्यायालय के आदेश से जेल भेज दिया गया है। इनके नेटवर्क और आपराधिक इतिहास के बारे में एसटीएफ जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि डीएसपी सुमित पांडे की टीम ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कई वर्षों से उत्तराखंड में स्मैक की तस्करी कर रहे थे। दोनों आरोपी बरेली के रहने वाले हैं और उन्होंने यह स्मैक बरेली से ही खरीदी थी। इसे खटीमा में नेपाल के एक व्यक्ति को तस्करी के लिए दिया जाना था। आरोपियों ने अपने नाम सगीर अहमद निवासी महोलिया, अलीगंज बरेली और बाबू निवासी अलीगंज, बरेली बताए हैं। आरोपियों के आपराधिक इतिहास के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि यह बरेली के एक बड़े ड्रग्स तस्करों के गिरोह से जुड़े हैं। इनका नेटवर्क उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश के कई जिलों और नेपाल तक फैला है।
विज्ञापन
ऋषिकेश में बेचने लाई जा रही थी चरस
एसएसपी ने बताया कि इंस्पेक्टर नीरज चौधरी को सूचना मिली थी कि एक तस्कर उत्तरकाशी से चरस लेकर देहरादून की ओर आ रहा है। टीम ने ऋषिकेश बस अड्डे के पास एक कार रुकवाई जिसमें प्रह्लाद लाल निवासी धौतरी उत्तरकाशी नाम का युवक बैठा था। कार की तलाशी लेने पर उसमें से डेढ़ किलोग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में प्रह्लाद ने बताया कि यह चरस ऋषिकेश में बेचने के लिए लाई जा रही थी। आरोपी के खिलाफ ऋषिकेश कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Uttarkashi Tunnel: रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद फिर सुरंग निर्माण के मोर्चे पर कर्नल पाटिल, मिला सेवा विस्तार
बीते वर्षों में स्मैक की सबसे बड़ी खेप
एसएसपी अग्रवाल ने बताया कि स्मैक की यह खेप बीते कई वर्षों में सबसे बड़ी है। इससे पहले पिछले साल एसटीएफ ने ही 500 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया था। जबकि, एसटीएफ ने ही कुछ साल पहले हरिद्वार से आधा किलोग्राम से ज्यादा स्मैक के साथ बरेली के ही तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल की थी। उन्होंने बताया कि स्मैक की तस्करी के गढ़ बरेली के संबंध में उत्तर प्रदेश पुलिस से भी समन्वय स्थापित किया जा रहा है। जल्द ही इस गिरोह के कुछ बड़े तस्करों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।