फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bichu gang a family attack in family in roorkee

रुड़की: स्कूटी में टक्कर लगी तो परिवार पर टूटा बिच्छू गैंग का कहर, फायरिंग भी की

Fri, 15 Nov 2019 07:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 15 Nov 2019 07:06 PM IST
सार

  • स्कूटी में टक्कर लगने पर घर में घुसकर किया धारदार हथियार से हमला, फायरिंग
  • बिच्छू गैंग के सात आरोपियों के खिलाफ केस, गैंग में शामिल दो महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
bichu gang a family attack in family in roorkee
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

स्कूटी में टक्कर लगना इतना नागवार गुजरा कि बिच्छू गैंग के सदस्यों ने घर में घुसकर एक परिवार पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग भी की। हमले में दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद गैंग के सदस्य जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। साथ ही दबिश देकर गैंग की दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुलिस ने तहरीर के आधार पर सात आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार महिलाओं को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

 

बंद दरवाजे को तोड़ना शुरू कर दिया

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित रतन का पूर्वा निकट डबल फाटक निवासी आकाश कुमार स्कूटी लेकर बाजार जा रहे थे। इस बीच ढंडेरा में गोलभट्टा निवासी शिवा से उनकी स्कूटी की टक्कर हो गई। इसे लेकर दोनों में कहासुनी हो गई।

आरोप है कि शाम को शिवा अपने साथियों के साथ लाठी, डंडे, तलवार और तमंचा लेकर आकाश के घर जा पहुंचा। इसके बाद बंद दरवाजे को तोड़ना शुरू कर दिया। दरवाजा न खुलने पर घर के बाहर खड़ी कार और स्कूटी में तोड़फोड़ कर दी। कुछ देर बाद दरवाजा खोलकर बाहर आए परिवार के लोगों के साथ आरोपियों ने मारपीट कर दी। इस बीच आकाश और उसके भाई तरुण पर आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।
 

एक आरोपी ने तमंचे से फायर कर दिया

इतना ही नहीं एक आरोपी ने दोनों पर तमंचे से फायर कर दिया। गनीमत रही कि दोनों भाइयों को गोली नहीं लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों की भीड़ देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित तरुण की ओर से कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई।

कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर शिवा, राहुल, तोला, टिंकू, पोपो, ज्योति और शिवानी निवासी गोलभट्टा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घर पर दबिश देकर पोपो और शिवानी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि फरार चल रहे आरोपियों की तलाश की जा रही है।
 

विज्ञापन

आरोपियों ने बनाया है बिच्छू गैंग

सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि गोलभट्टा स्थित घर में घुसकर हमला और फायरिंग करने वाले आरोपियों ने अपना बिच्छू गैंग बनाया हुआ है। बिच्छू गैंग के नाम से आरोपी क्षेत्र के लोगों में भय पैदा करते हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपी गैंग के नाम से दशहत फैलाने का काम कर रहे थे। पहले भी इन लोगों की ओर सेा गैंग के नाम से मारपीट करने के मामले सामने आ चुके हैं। आरोपियों पर शिकंजा कसने के लिए कार्रवाई की जा रही है। जल्द फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed