फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bhatt appealed to make Igas memorable.

Dehradun News: भट्ट ने की ईगास को यादगार बनाने की अपील

Fri, 31 Oct 2025 08:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 08:45 PM IST
विज्ञापन
Bhatt appealed to make Igas memorable.
देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पारंपरिक महापर्व ईगास की सभी देवभूमिवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पार्टी सांसदों, विधायकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सभी प्रवासी उत्तराखंडवासियों को गांवों में इसे मनाकर, रजत जयंती वर्ष के ईगास को यादगार बनाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेशवासियों के नाम अपने संदेश में कहा कि यूं तो ईगास देवभूमि की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा की दिव्यता को प्रदर्शित करती है। हम सबका नैतिक दायित्व है कि पीढ़ियों और सदियों से चली आ रही इस विरासत को अधिक व्यापक और विस्तृत स्वरूप में नई पीढ़ी को सौंपा जाएं। यही कारण है कि सरकार और संगठन के प्रयासों से यह महा लोकपर्व आज राज्य की सीमाओं से निकलते हुए देश के अन्य राज्यों और विदेशों में पहुंच गया है। उन्होंने कहा, पूर्व के वर्षों की तरह संगठन के सभी सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता अपने अपने गांवों के बूथों में ईगास को जनता के साथ मनाएंगे। वे स्वयं अपने गृह क्षेत्र चमोली के ब्रह्मणथाला गांव में स्थानीय लोगों के इस पारंपरिक त्योहार का हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed