फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bhasma Aarti will be held in Prithvinath Temple

Dehradun News: पृथ्वीनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर होगी भस्म आरती

Sat, 07 Feb 2026 06:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Bhasma Aarti will be held in Prithvinath Temple
- महाशिवरात्रि की तैयारी के लिए श्री पृथ्वीनाथ मंदिर में हुई बैठक
विज्ञापन

देहरादून। श्री पृथ्वीनाथ महादेव सेवादल की सहारनपुर चौक स्थित मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारी के लिए बैठक हुई। इसमें 14 और 15 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाने का निर्णय लिया गया। दिगंबर दिनेश पुरी ने बताया कि आठ फरवरी को सेवादार और श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लेकर आएंगे। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर 14 फरवरी को श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में भव्य रंगोली सजाई जाएगी, इसमें 2100 दीये प्रज्वलित किए जाएंगे। महाशिवरात्रि पर जो श्रद्धालु आएंगे उन्हें गंगाजल अभिषेक के लिए दिया जाएगा। इसके साथ ही 15 फरवरी को दिन में ध्वजारोहण और शाम को शृंगार व आरती होगी। 15 फरवरी को सुबह से शाम तक 500 किलो केसर युक्त दूध का प्रसाद भी वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि की मध्य रात में उज्जैन महाकाल की तर्ज पर भस्म आरती होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed